होम / बड़ी ख़बरें / एक साथ निकली तीन मासूम दोस्तों की अर्थी, अंतिम संस्कार के दौरान पूरा गांव रोया…
बड़ी ख़बरें
मोहला-मानपुर । अम्बागढ़ चौकी थाना क्षेत्र के ग्राम छछानपाहरी में बीते रविवार को तीन बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो जाने पर पूरे गांव में मातम पसर गया है. आज बड़ी संख्या में जुटे क्षेत्रवासी ग्रामीणों की मौजूदगी में गमगीन माहौल के बीच तीनों मासूमों का एक साथ अंतिम संस्कार हुआ.
ग्राम पंचायत छछानपाहरी के सरपंच पंचराम चंद्रवंशी ने बताया कि बच्चे अपने अपने घर से खेलने निकले थे. इसी बीच खेलते-खेलते तालाब में नहाने घुस गए. तालाब गहरा था और गहराई की जद ने आकर तीनों बच्चे डूब गए. बच्चों का नाम नव्यांश कुमार पिता सुभाष, हिमांशु पिता प्रवीण साहू तथा लक्ष्य पिता वेदप्रकाश है. जिनकी उम्र लगभग 6 से 7 साल की है. एक बच्चा गांव के ही प्राथमिक शाला में पड़ता था. वहीं दो बच्चे अंबागढ़ चौकी स्थित निकी स्कूल में पढ़ने जाते थे.
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.