बड़ी ख़बरें

दुर्ग पुलिस को "ऑपरेशन मुस्कान" में राज्य स्तर पर बड़ी सफलता, 181 गुमशुदा बच्चों की सकुशल घर वापसी

91402082025115309whatsappimage2025-08-02at5.20.37pm.jpeg

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए राज्य स्तरीय "ऑपरेशन मुस्कान" अभियान में सर्वाधिक सफलता अर्जित की है। इस विशेष अभियान के तहत दुर्ग पुलिस ने कुल 181 गुमशुदा बच्चों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों से मिलाया है। इस उपलब्धि के साथ दुर्ग पुलिस राज्य में प्रथम स्थान पर रही है।
-अन्य राज्यों से भी मिले अभूतपूर्व परिणाम..
अभियान के दौरान दुर्ग पुलिस की टीमों ने अन्य राज्यों से 28 बच्चों को बरामद किया, जिनमें:
महाराष्ट्र से 15, मध्यप्रदेश से 4, उत्तर प्रदेश से 2, उड़ीसा से 2, बिहार, राजस्थान, झारखंड, तेलंगाना और आंध्रप्रदेश से 1-1 बच्चा शामिल है।
इन बच्चों की खोज में थाना स्तर पर गठित विशेष टीमों ने अहम भूमिका निभाई। खासकर थाना सुपेला, नंदनी, कुम्हारी, भिलाई भट्टी, वैशाली नगर, जामुल, धमधा, मोहन नगर, पाटन, पुलगांव, उतई, छावनी और दुर्ग के प्रयासों से दीगर राज्यों से बच्चों की पहचान और दस्तयाबी संभव हो सकी।

Image after paragraph

-स्थानीय स्तर पर भी उल्लेखनीय कार्य..
अभियान के अंतर्गत राज्य के भीतर से 153 बच्चों की बरामदगी की गई। इसमें थाना सुपेला ने सर्वाधिक 25 बच्चों, जामुल ने 19, और खुर्सीपार ने 16 बच्चों को खोज निकालने में सफलता पाई।
-तकनीकी और संस्थागत सहयोग..
दुर्ग पुलिस को इस अभियान में तकनीकी साधनों, सोशल मीडिया और संचार माध्यमों से भी सहायता मिली। जीआरपी और रेलवे पुलिस का सहयोग भी सराहनीय रहा। प्रत्येक केस में गुम हुए बच्चों के परिवारों से सीधा संपर्क कर उनकी जानकारी और संभावित ठिकानों को चिन्हित कर पुलिस टीमों को रवाना किया गया।
-नेतृत्व और संगठनात्मक दिशा..
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के मार्गदर्शन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)  अभिषेक झा के नेतृत्व में अभियान की कार्ययोजना तैयार की गई। उप पुलिस अधीक्षक (क्राइम) अजय सिंह ने तकनीकी सहयोग प्रदान कर अभियान को और सशक्त बनाया।
"ऑपरेशन मुस्कान" 01 जुलाई से 31 जुलाई 2025 तक संचालित किया गया था, जो राज्य शासन की मंशा अनुरूप बाल सुरक्षा को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से शुरू किया गया विशेष अभियान है।

Image after paragraph

-संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता का प्रतीक..
दुर्ग पुलिस द्वारा की गई यह कार्यवाही न केवल बाल सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय है, बल्कि यह पूरे राज्य के लिए एक आदर्श प्रस्तुत करती है। बच्चों की सकुशल वापसी उनके परिवारों के लिए राहत की सांस है और समाज में पुलिस के प्रति विश्वास को और मजबूत करती है। "ऑपरेशन मुस्कान" की यह सफलता दुर्ग पुलिस की कार्यकुशलता, मानवीय संवेदनशीलता और टीम भावना की मिसाल है।

RO. NO 13327/94

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

97519112024060022image_750x_66bc2a84329bd.webp
881040720251424511000006981.jpg
RO. NO 13327/94
72421072025170534whatsappimage2025-07-21at20.43.31_e8cc9d49.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.