रायपुर

ईडी एक स्वतंत्री जांच एजेंसी है इस पर संदेह करना लोकतंत्रीय ढांचे को कमजोर करना -विजय शर्मा

30918072025100739img-20250718-wa0149.jpg

रायपुर । पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पर ईडी की छापेमारी के बाद राज्य के उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा ने तीखा जवाब दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (श्वष्ठ) एक स्वतंत्र और केंद्रीय जांच एजेंसी है, जो पूर्ववर्ती सरकार के दौरान हुए कथित भ्रष्टाचार की जांच कर रही है। विधानसभा सत्र से पहले मीडिया से चर्चा करते हुए विजय शर्मा ने कहा कि ईडी की कार्रवाई उसके अपने स्तर की जांच का हिस्सा है। उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ में जो शराब घोटाला हुआ, उसकी गूंज दिल्ली और झारखंड तक गई। जाहिर है, कुछ तो ऐसा सामने आया है, जिससे ईडी की यह कार्रवाई जरूरी हुई होगी।
भूपेश बघेल के ईडी पर की गई टिप्पणी पर पलटवार करते हुए गृह मंत्री ने कहा, देश की प्रतिष्ठित संस्थाओं पर इस तरह की बयानबाजी करना देश के लोकतांत्रिक ढांचे को कमजोर करता है। उन्होंने भूपेश बघेल को याद दिलाया कि किस तरह 1975 में आपातकाल लगाया गया था और उस समय चुनाव आयोग जैसी संस्थाओं की साख को नुकसान पहुंचाया गया था। शर्मा ने कहा, आज जब चुनाव आयोग संविधान के तहत काम कर रहा है, तब उस पर सवाल उठाना दोहरा मापदंड है।
विधानसभा में अडानी और शराब घोटाले को लेकर विपक्ष के तेवरों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि *सरकार में किसी भी तार्किक सवाल का स्वागत है। उन्होंने कहा कि विष्णु देव साय की सरकार पूरी **पारदर्शिता* के साथ काम कर रही है और विपक्ष को *सदन में अपनी बात रखने का पूरा अवसर मिलेगा।
गौरतलब है कि ईडी की कार्रवाई पर भूपेश बघेल ने आरोप लगाया था कि आज मेरे बेटे का जन्मदिन है, पिछली बार मेरे जन्मदिन पर ईडी आई थी। आज विधानसभा में अडानी का मुद्दा उठना है, इसलिए मोदी-शाह ने अपने 'मालिकÓ को खुश करने के लिए ईडी भेजी है। इस बयान पर अब राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.