ब्रेकिंग

सेवा दिवस के रूप में मनाया गया समाज सेवी बंटी शर्मा का जन्मदिवस, दिव्यांग युवा को प्रदान की गई व्हीलचेयर

13715072025112025whatsappimage2025-07-15at4.46.50pm.jpeg

"दुर्ग। शहर में मानव सेवा एवं गौ सेवा की मिसाल कायम करने वाले युवा समाज सेवी योगेन्द्र शर्मा बंटी का जन्मदिवस सेवा दिवस के रुप में मनाया गया। जन्मदिवस के अवसर पर सुबह से लेकर रात तक विभिन्न स्थानों में मानव सेवा का कार्य करते हुए, गौ माता, स्कूली बच्चों, असहाय, विकलांग, अनाथ वृद्धजनोँ के साथ उनको जरूरत की सामग्री वितरण करके मनाया जन्मदिवस।
दुर्ग जिले के समाज सेवी युवा योगेन्द्र शर्मा बंटी का जन्मदिवस उनके एवं उनके मित्रों, सहयोगियों द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मानव सेवा एवं गौ सेवा का कार्य करके मनाया। गौ माता को हरि सब्जी, महिला अनाथ हॉस्पिटल में विभिन्न उपयोगी समाग्री वितरण करके एवं रात्रि गरीब, असहाय जरूरतमन्दों को भोजन कराकर मनाया। दुर्ग शहर के समाज सेवी युवा योगेन्द्र शर्मा (बंटी) जो विगत 8 वर्ष 7 माह से शहर के कुछ युवाओं की जन समर्पण सेवा संस्था बनाकर गरीब, असहाय, जरूरतमन्दों को प्रतिदिन भोजन, विकलांगों को ट्रायसिकल, व्हीलचेयर, बैशाखी, एवं अन्य समाग्री वितरण का कार्य कर रहे है, ये युवा आज अपने अध्यक्ष बंटी शर्मा के जन्मदिवस भी मानव सेवा करके मनाये।

Image after paragraph

जन समर्पण सेवा संस्था के अध्यक्ष समाज सेवी युवा योगेन्द्र शर्मा बंटी के जन्मदिवस पर सबसे पहले अपनी जन्मदयानी माँ का पैर पढ़कर आर्शीवाद लिए एवं प्रातः 9 बजे सत्त्ती माता मंदिर एवं सत्तीचौरा दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना कर माता जी से आर्शीवाद लिए। प्रातः 11 बजे गौ माता को विभिन्न स्थानों में जाकर रेडियम पट्टी लगाई। दोपहर 12 बजे पोलियों ग्रस्त एक युवा को जो बोल नही सकता और न अपना हाथ पैर चला सकता उसको उनके परिवार की मांग पर बंटी शर्मा ने अपने जन्मदिवस पर उस दिव्यांग युवा को तिलक लगाकर व्हीलचेयर प्रदान की जिस पर अब उसको बैठाकर परिवारिक जन सभी जगह ले जा सकते है। 
   दोपहर 3 बजे अनाथ महिला हॉस्पिटल में रहे रही सभी वृद्धा महिलाओं को साबुन, निरमा, टॉवेल, बिस्किट, फल, नमकीन, मिष्ठान एवं अन्य जरूरत की समाग्री वितरण किये।
वृद्धाआश्रम एवं अनाथ हॉस्पिटल के वृद्धजनों ने योगेन्द्र शर्मा बंटी को सदैव मानव सेवा में कार्य करने एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं और आर्शीवाद दिए।

Image after paragraph

संध्या 7 बजे प्रतिदिन की तरह दुर्ग रेलवे स्टेशन के आस-पास निवास कर रहे 150 से अधिक जरूरतमन्दों को निःशुल्क भोजन एवं सभी को मिष्ठान, नमकीन, एवं केक का वितरण किये। शहर के इस समाज सेवी युवा बंटी शर्मा की सेवा भाव देखकर शहर के विभिन्न युवा नेताओं, मित्रो एवं अन्य जनों ने विभिन्न स्थानों में उनसे केक कटवाकर उन्हें बधाई दी, जिसमें सबसे बड़ी सरहानीय एवं प्रेणादायक पहल यह रही कि शहर में बहुत से केक काटे गए परन्तु एक भी केक को खराब नही किया गया, सभी केक को शहर की निचली बस्ती में रहे रहे छोटे छोटे बच्चों को वितरण किया गया, केक को पाकर गरीब बच्चे बहुत खुश हुए और मन भरके केक खाये, इसके साथ साथ दुर्ग रेलवे स्टेशन में भी लगभग 6 केक काटे गए और सभी केक को गरीब, असहाय एवं जरूरतमंदों को भोजन के साथ वितरण किया गया।
   मानव सेवा की मिशाल क़याम करते हुए योगेन्द्र शर्मा बंटी ने शहर एवं प्रदेश के सभी नागरिकों से अनुरोध एवं निवेदन किया है कि आज के वर्तमान समय में गरीब, असहाय, मजदूर, विकलांग जनों एवं गौ माता को प्रतिदिन भोजन नही मिल पा रहा है, जिसके चलते बहुत से लोग आज भी भूखे सो रहे है, आप सभी अपने, अपने परिवार के सदस्यों के जन्मदिवस, शादी की सालगिरह, या अन्य किसी भी अवसर पर मानव सेवा या गौ सेवा का कार्य करते हुए कम से कम 5 जरूरतमन्दों को भोजन कराएं एवं गौ माता को चारा खिलाये, ताकि कोई भूखा न सोये, जन्मदिवस पर लाखों हजारों रुपये खर्च करके पार्टी देने से अच्छा यह सेवा का कार्य करें, जिससे पूण्य भी होगा और दुवाएं भी मिलेगी।

Image after paragraph

साथ ही साथ बंटी शर्मा ने शहर के सभी युवाओं से अपील की कि अपने जन्मदिवस पर काटे जाने वाले केक के साथ साथ एक विशेष केक गौ माता के लिए भी बनवाये और गौ माता को खिलाये इसके साथ सभी युवा केक को एक दूसरे के चेहरे पर या फेख कर खराब न करें उसे गरीब, असहाय बच्चों को खिलाएं जिससे गरीब बच्चे खा सके और खुशियां बना सके।
शहर में निरन्तर कर्म यही मेरा धर्म, और सभी सामाजिक, धार्मिक, एवं आम जनों के सहयोग और संस्था के सभी सदस्यों के सहयोग से योगेन्द्र शर्मा बंटी लगातार कई वर्षों से शहर में कोई भूखा न सोये इसके लिए निरन्तर कार्य कर रहे है।
शहर के युवा समाज सेवी बंटी शर्मा को उनके जन्मदिवस पर शहर के सभी राजनीतिक पार्टियों के प्रमुख नेताओं, समाज सेवी, व्यपारी, युवा, वृद्ध, एवं महिलाओं ने जन्मदिवस की बधाई मिलकर एवं फोन के माध्यम से दी।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.