छत्तीसगढ़

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने सरगुजा में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण, सांसद-विधायक प्रशिक्षण वर्ग का किया उद्घाटन

96207072025162959img-20250707-wa0227.jpg

सरगुजा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने सोमवार को छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के कमलेश्वरपुर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके पश्चात उन्होंने छत्तीसगढ़ भाजपा के सांसदों एवं विधायकों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का विधिवत उद्घाटन किया।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव सिंह, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, राष्ट्रीय संगठक वी सतीश, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, उप–मुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा समेत भाजपा के सभी सांसद, विधायक एवं वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

Image after paragraph


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री नड्डा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि विचार, मूल्य और सेवा का एक समर्पित आंदोलन है। उन्होंने सांसदों और विधायकों को संगठन के साथ समन्वय बनाते हुए जमीनी स्तर पर मजबूती से काम करने की सलाह दी।
उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक पार्टी की उपस्थिति सशक्त करनी है, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर गांव-हर घर तक पहुंचाना है और विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे दुष्प्रचार का तथ्यात्मक जवाब देना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशिक्षण केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि नेतृत्व निर्माण, संगठन सुदृढ़ीकरण एवं कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा देने का माध्यम है।
श्री नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन सरकार ने विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने सभी सांसदों और विधायकों से आह्वान किया कि वे मोदी सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों को छत्तीसगढ़ के कोने-कोने तक पहुंचाएं, ताकि हर नागरिक लाभान्वित हो सके।
प्रशिक्षण वर्ग में संगठन की विचारधारा, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी, जनसंपर्क और सेवा गतिविधियों पर विशेष रूप से चर्चा की गई। पूरे कार्यक्रम में उत्साह एवं संगठनात्मक ऊर्जा का वातावरण देखने को मिला।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.