दुर्ग। दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक का कल 30 जून को जन्मदिन है। उनके जन्मदिन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। फलस्वरुप उनके जन्मदिन को यादगार बनाने भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अपने-अपने स्तर पर जोरदार तैयारियां की जा रही है। उनके जन्मदिन से एक दिन पहले पूरा शहर उनके बधाई संदेश वाले बैनर-पोस्टरों से पट गया है। जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं द्वारा पद्मनाभपुर स्थित बाफना मंगलम् में 30 जून की शाम 7 बजे भव्य समारोह का आयोजन किया गया है। समारोह में श्री कौशिक लोगों से मुलाकात कर अपनी जन्मदिन की खुशियां मनाएंगे। समारोह में विधायकगण, महापौर, भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के अलावा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
बता दें कि दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक द्वारा अध्यक्ष पद का बागडोर संभालने के बाद भाजपा संगठन में मजबूती आई है। उनके नेतृत्व में जिले में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिली है। उनकी संगठनात्मक कार्य कुशलता और नेतृत्व क्षमता ने उन्हें राजनीति में विशेष पहचान दिलाई है। वे कार्यकर्ताओं के बीच भी भारी लोकप्रिय है। जिससे उनके जन्मदिन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह स्पष्ट नजर आ रहा है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.