होम / दुर्ग-भिलाई / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले थाना प्रभारियों को किया सम्मानित
दुर्ग-भिलाई
-किया ऑपरेशन तलाश की समीक्षा
दुर्ग। पुलिस कार्यालय दुर्ग में ऑपरेशन तलाश के तहत गुम इंसानों की दस्तयाबी की समीक्षा
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल ( भा.पु.से.) व्दारा किया गया 01जून से 30 जून 2025 तक गुम इंसानों की दस्तयाबी हेतु चलाए जा रहे 'ऑपरेशन तलाश अभियान के तहत दिनाँक 01 जून 2025 से दिनाँक 24 जून 2025 तक की अवधि में कुल 541 गुम इंसानों को दस्तयाब किया गया है। जिसमे थाना जामुल व्दारा 80 से अधिक, थाना दुर्ग व्दारा 47 से अधिक तथा थाना सुपेला व्दारा 35 से अधिक गुम इंसानों को दस्तयाब किया गया है। उक्त कार्यवाही के लिए उप पुलिस अधीक्षक थाना प्रभारी दुर्ग श्रीमती ममता अली शर्मा, निरीक्षक विजय यादव थाना प्रभारी सुपेला एवं निरीक्षक राजेश मिश्रा थाना प्रभारी जामुल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समीक्षा बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती पद्मश्री तंवर, नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग चिराग जैन, नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी, नगर पुलिस अधीक्षक छावनी हरीश पाटिल उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एलेक्जेंडर कीरो एवं समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी एव उनका स्टाफ उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.