खास खबरें

महेश सहारे ने की कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद की दावेदारी, कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से ली थी कांग्रेस की सदस्यता

70617062025053704img-20250617-wa0047.jpg

-पिछड़े,आदिवासी और दलितों के लिए संघर्ष करते आ रहे महेश सहारे
बालाघाट। आदिवासी गोवारी समाज के प्रदेशाध्यक्ष और कांग्रेस कार्यकर्ता, महेश सहारे ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद के लिए अपना दावा ठोंका है।
दरअसल, जिले में कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान के तहत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से पर्यवेक्षक बनकर आए सूरज हेगड़े और पीसीसी पर्यवेक्षक नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, जिले में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद के लिए दावेदारों, नेताओं और कार्यकर्ताओं से चर्चा करने पहुंचे है। हालांकि नेता प्रतिपक्ष, गत दिवस जिले से रवाना हो चुके है, लेकिन निर्धारित कार्यक्रम के तहत एआईसीसी पर्यवेक्षक हेगड़े, यही जिले में नेताओं से रायशुमारी कर रहे है।
बालाघाट में एआईसीसी पर्यवेक्षक सूरज हेगड़े और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के समक्ष, कांग्रेस कार्यकर्ता महेश सहारे ने दावा ठोंका। बीते विधानसभा चुनाव में कटंगी में आयोजित सभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे  से सदस्यता ली थी। हालांकि महेश सहारे को संगठनात्मक और राजनीति का लंबा अनुभव है, कांग्रेस में आने से पहले, वह सपा में दो बार जिलाध्यक्ष रह चुके है, यही नहीं जिले के कटंगी विधानसभा से वह सपा प्रत्याशी के रूप में विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके है। जिससे साफ है कि उनके पास संगठन और राजनीति का अच्छा खासा अनुभव है।
वर्तमान में कांग्रेस के निष्ठावान सिपाही के रूप में वह कांग्रेस के हर कार्यक्रमो में कंधे से कंधा मिलाकर, पार्टी के लिए काम कर रहे है, उन्हें,  पिछड़ा वर्ग, आदिवासी, दलित और अल्पसंख्यको के हक और अधिकार के लिए लड़ने के चलते, लोग उन्हें संघर्षवान व्यक्तित्व के रूप में भी देखते है। संसद में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जहां जातीय जनगणना को लेकर अपनी बात रखी थी। वहीं जिले में जातीय जनगणना के आंदोलन को सड़क तक लाने का काम, संघर्षशील नेतृत्व के धनी महेश सहारे ने किया। वर्तमान में ही वाहन चालक और परिचालक एशोसिएशन का भी वह प्रतिनिधित्व कर रहे है, जिसके माध्यम से भी वह वाहन चालकों और परिचालको की लड़ाई को लड़कर उन्हें हक और अधिकार दिलाने में अपनी अहम भूमिका निभा रहे है। इसके साथ ही बालाघाट में एक बड़ी आबादी, गोवारी समाज की है, जिसे जिले में आदिवासी का हक दिलाने के लिए, विगत कई सालों से महेश सहारे, लंबा संघर्ष कर रहे है और जिले से लेकर भोपाल और दिल्ली तक, अपनी आवाज को इन्होंने बुलंद किया। वर्तमान में उनके इस आंदोलन मंे जिले का बड़ा आदिवासी गोवारी समाज, इनके साथ खड़ा है।
जिले में महेश सहारे, एक सुलझे और संघर्षशील व्यक्तित्व के रूप में जाने और पहचाने जाते है, जिन्हें यदि कांग्रेस, संगठन जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपती है तो निश्चित ही सर्व धर्म के लोगों के साथ ही कांग्रेस को आदिवासी गोवारी समाज के साथ ही आदिवासी, दलित, ओबीसी और अल्पसंख्यक वर्ग, कांग्रेस की तरफ आएगा। जिसका फायदा ना केवल कांग्रेस को संगठन बल्कि राजनीतिक रूप से भी होगा।

RO. NO 13286/85

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

97519112024060022image_750x_66bc2a84329bd.webp
RO. NO 13286/85
16001062025110914whatsappimage2025-06-01at11.52.01_c072f5ce.jpg
35214062025145422img-20250614-wa0006.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.