होम / दुर्ग-भिलाई / विधायक गजेंद्र यादव का कुशलक्षेम जानने हॉस्पिटल पहुंचे भाजपा व कांग्रेस नेता
दुर्ग-भिलाई
-बैडमिंटन खेलने वक्त हो गए थे घायल
दुर्ग। दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव गुरुवार की सुबह सिविल लाईन स्थित नाना नानी पार्क में बैडमिंटन खेलते वक्त घायल हो गए। बताया गया है कि बैडमिंटन खेलते वक्त पैर फिसलने से वे सिर के बल गिर गए थे। जिससे उन्हें चक्कर आने की शिकायत थी। जिसके चलते श्री यादव को उपचार के लिए आरोग्यम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। राहत की बात है कि उनकी सभी टेस्ट नॉर्मल है। उनकी स्थिति स्थिर है और वे चिकित्सकीय देखरेख में स्वास्थ्य लाभ ले रहे है। संभवत: श्री यादव को शुक्रवार की शाम तक हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया जा सकता है। दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव के चोटिल होने की खबर गुरुवार को जैसे ही लोगों तक पहुंची, तो लोगों का उनका कुशलक्षेम जानने अस्पताल पहुंचने का क्रम शुरु हो गया था। केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने अस्पताल पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इसी प्रकार पूर्व विधायक अरुण वोरा को इस दुर्घटना की जानकारी मिली, तो वे तत्काल अस्पताल पहुंचे और श्री यादव का हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से उपचार की जानकारी ली और श्री यादव के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। दुर्ग नगर निगम के पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल भी पार्षद व पूर्व पार्षदों के साथ दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव का हालचाल जानने हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होने श्री यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली और जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले, पार्षद दीपक साहू, पूर्व पार्षद भोला महोबिया, फत्तेसिंह भाटिया भी मौजूद रहे। छग चेम्बर ऑफ कॉमर्स की दुर्ग जिला महिला इकाई अध्यक्ष सुश्री पायल जैन भी विधायक गजेन्द्र यादव का कुशलक्षेम जानने हॉस्पिटल पहुंची और उन्होने विधायक गजेन्द्र यादव के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
-15 जून को विधायक गजेन्द्र का जन्मदिवस, जोरदार तैयारी
दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव का 15 जून को जन्मदिन है। इस अवसर को यादगार बनाने उनके समर्थकों द्वारा शिवनाथ नदी रोड स्थित आनंद मंगलम में भव्य समारोह की तैयारी जारी है। 15 जून रविवार को श्री यादव आनंद मंगलम में शाम 7 बजे रूद्राभिषेक करेगें। समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, केबिनेट मंत्रीगण, विधायक अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ पूरे शहर की जनता को आमंत्रित किया गया है। इससे पहले विधायक श्री यादव अपने निवास व कार्यालय में बधाई देने वालों का अभिनंदन करेगें। श्री यादव को सबसे कम उम्र में पार्षद बनने का भी गौरव हासिल है। जमीन से उपर उठकर पार्षद से विधायक बनने का सफर उनकी बड़ी उपलब्धि रही है। स्वाभाव से सरल, सहज व मिलनसार श्री यादव का व्यवहार आज भी पहले के जैसा है। बिना किसी भेदभाव के सब की बातों को सुनना और उनकी समस्याओं का निराकरण करना श्री यादव की दिनचर्या में शामिल है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.