होम / बड़ी ख़बरें / कैट एवं सराफा व्यापारी संघ द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में व्यापारियों ने दी विमान दुर्घटना पीड़ितों को अंतिम विदाई!
बड़ी ख़बरें
व्यापारी समाज की ओर से अश्रुपूरित श्रद्धांजलि – हम साथ हैं!
दुर्ग। कांफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स एंड एसोसिएशन एवं सराफा व्यापारी संघ द्वारा संयुक्त रूप से अहमदाबाद में हुई दुर्भाग्यपूर्ण विमान दुर्घटना में जान गंवाने वाले मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों, यात्रियों एवं विमान कर्मचारियों को श्रद्धांजलि देने आज एक विशेष सभा की गई । इस पहल की अगुवाई कांफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स एंड एसोसिएशन (CAIT) तथा सराफा व्यापारी संघ ने की, जिसमें स्थानीय व्यापारी समुदाय सहित विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने गहन शोक व्यक्त किया।
सभा के दौरान दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई। उपस्थित जनसमूह ने इस त्रासदी को देश के लिए एक अत्यंत पीड़ादायक क्षण बताया और यह संकल्प लिया कि भविष्य में ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकने हेतु सुरक्षा मानकों की सख्ती से पालन की आवश्यकता है।
प्रकाश सांखला एवं पवन बडजात्या तथा संजय चौबे एवं उपस्थित व्यापारियों ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की असामयिक मृत्यु से चिकित्सा क्षेत्र को गहरी क्षति हुई है। वे न केवल अपने क्षेत्र के कुशल सेवक थे, बल्कि समाज के लिए प्रेरणास्रोत भी थे। इस दुर्घटना ने संपूर्ण राष्ट्र को झकझोर कर रख दिया है।
अंत में सभी व्यापारिक संगठनों ने संयुक्त रूप से मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं तथा सरकार से दुर्घटना की उच्च स्तरीय जांच एवं पीड़ित परिवारों को यथोचित सहायता प्रदान करने की मांग की। सभा में सैकड़ों व्यापारियों ने भाग लेकर अपने संवेदनशील सामाजिक सरोकार का परिचय दिया।
इस अवसर में प्रकाश सांखला, पवन बडजात्या ,प्रकाश गोलछा, नेमजी भंडारी, राकेश सकलेचा, विनय कश्यप,राजेश नाहटा,रवि केवलतानी, आशीष खंडेलवाल, प्रहलाद कश्यप,संजय बोहरा, निर्मल जी बोथरा, मांगीलाल सोनी,नितेश परख,नवीन कांकरिया, महावीर लोढ़ा, मनीष लोढ़ा, ललित ,राजमल बोथरा, भैरू बाघमार, विजय कोठारी, संजय कोठारी, नरेंद्र बाकलीवाल, राजा बाफना, रमेश साहू, लोकेश गोस्वामी, पन्ना लाल चौधरी, राहुल पंडित, मोनू सेन, प्रेमचंद गोधा, दिनेश भाई शाह, नवनीत श्री श्रीमाल, सुरेश श्री श्रीमाल, सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं व्यापारिक संगठनों के लोग शामिल थे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.