होम / दुर्ग-भिलाई / वरिष्ठ कांग्रेसी बृजमोहन सिंह ने पीएम मोदी पर की अभद्र टिप्पणी, भाजपाइयों का हंगामा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
दुर्ग-भिलाई
भिलाई। भिलाई में उस वक्त राजनीतिक तापमान चढ़ गया जब वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व शारदा विश्वविद्यालय उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया। जैसे ही यह बयान सोशल मीडिया और स्थानीय समूहों में वायरल हुआ, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं में रोष की लहर दौड़ गई।
भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ वैशाली नगर थाना पहुंच गई और कांग्रेस नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। मौके की गंभीरता को देखते हुए वैशाली नगर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बृजमोहन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि थाने के सामने भाजपाइयों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही थी, जिससे कानून व्यवस्था बिगडऩे की आशंका को देखते हुए पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बृजमोहन सिंह को एक अन्य थाने स्थानांतरित कर दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, बृजमोहन सिंह पर प्रधानमंत्री के प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग कर जन भावनाओं को ठेस पहुंचाने और शांति भंग करने का प्रयास करने का आरोप है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.