दुर्ग-भिलाई

पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल का कल जन्मदिन, कार्यकर्ताओं में उत्साह

91331052025134359img-20250531-wa0261.jpg

RO. NO 13259/76

-6 से 7 दशक पुराना है बाकलीवाल परिवार का राजनैतिक इतिहास
दुर्ग।
दुर्ग नगर निगम के पूर्व महापौर और कांग्रेस नेता धीरज बाकलीवाल का कल 1 जून को जन्म दिवस है। उनके जन्मदिवस को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। फलस्वरुप श्री बाकलीवाल के समर्थकों व दुर्ग नवनिर्माण समिति द्वारा जन्म दिवस को यादगार मनाने उनके पद्मनाभपुर स्थित निजी आवास में जोरदार तैयारी की गई है। श्री बाकलीवाल अपने निवास में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक लोगों से मुलाकात करेंगे। वे यहां केक काटकर लोगों के साथ जन्मदिन की  खुशियां मनाएंगे। इसके अलावा पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं द्वारा समाजसेवी कार्यों को भी अंजाम देने की तैयारियां की गई है।बता दें कि श्री बाकलीवाल परिवार का राजनैतिक इतिहास वरिष्ठ नेता रहे स्व. मोतीलाल वोरा के राजनीति में कदम रखने से बहुत पहले का रहा है। शहर के लोग बताते है कि स्व.वोरा ने बाकलीवाल परिवार के सानिध्य में ही अपना राजनैतिक जीवन शुरू किया था।

Image after paragraph

पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल के दादा स्व. मोहनलाल बाकलीवाल स्वतंत्रता सेनानी रहे है। 1937 में स्व.बाकलीवाल म.प्र. एवं बरार विधानसभा के सदस्य रहे। इसके बाद 1951-52 में प्रथम आम चुनाव में सांसद निर्वाचित हुए। इसके बाद 1955 व 1962 के चुनाव में भी सांसद निर्वाचित हुए। इस बीच स्व.बाकलीवाल 1954 से 1967 तक दुर्ग पालिका के अध्यक्ष भी रहे। यही नहीं दुर्ग काउन्सिल के चेयरमेन दुर्ग नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, सचिव हिन्दी साहित्य समिति के सदस्य रेल्वे बोर्ड सलाहकार समिति के सदस्य इंटुक के संस्थापक अध्यक्ष नागपुर प्रान्तीय खंडेलवाल सभा व महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष भी रहे। स्व.बाकलीवाल का भिलाई इस्पात संयंत्र की स्थापना में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहते हुए राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के साथ स्व.बाकलीवाल ने कई बार जेल की यात्रा भी की है। धीरज बाकलीवाल के बड़े पिताजी सूरजमल बाकलीवाल दुर्ग नगर पालिका के पार्षद भी रहे। इसके साथ-साथ बड़े पिताजी घीसूलाल बाकलीवाल मंडी बोर्ड के सदस्य रहे है। परिवार में मदनलाल बाकलीवाल भी कांग्रेस के पार्षद रहे है। बाकलीवाल के परिवार के योगदान को आगे बढ़ाने का क्रम धीरज बाकलीवाल जारी रखे हुए है। नगर निगम के पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रहने के साथ 20 वर्षो तक कांग्रेस पार्टी में महामंत्री व कोषाध्यक्ष पद का दायित्व संभाल चुके है। चेम्बर ऑफ कॉमर्स में जनरल सेके्रटरी रहने के साथ-साथ पद्मनाभपुर दिगंबर जैन मंदिर कार्य समिति के सदस्य, दिगंबर जैन महासमिति दिल्ली के सचिव, जैन राजनैतिक क्षेत्र मंच के संभागीय अध्यक्ष व मोहनलाल बाकलीवाल फाउन्डेशन के कोषाध्यक्ष भी है। श्री बाकलीवाल सन 2000 से आज तक पच्चीस वर्षो से सक्रिय है। नगर निगम के महापौर के रूप में काम करते हुए श्री बाकलीवाल ने पूरे शहर में अपनी अलग पहचान बनाई है। सरल सहज और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी व व्यवहार कुशल होने के कारण शहर की जनता के साथ पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं के बीच वे बेहद लोकप्रिय है। शहर में श्री बाकलीवाल ने समर्थकों का एक बड़ा नेटवर्क तैयार किया है।

RO. NO 13259/76

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

97519112024060022image_750x_66bc2a84329bd.webp
RO. NO 13259/76
16001062025110914whatsappimage2025-06-01at11.52.01_c072f5ce.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.