दुर्ग-भिलाई

22 जून  को नगपुरा में आरोग्यम् - उत्सव का आयोजन

22931052025113439whatsappimage2025-05-31at5.03.23pm(1).jpeg

RO. NO 13259/76

दुर्ग/ नगपुरा। श्री उवसग्गहरं पार्श्व तीर्थ नगपुरा परिसर में मानवीय सेवा को समर्पित प्राकृतिक एवं योग संस्थान आरोग्यम्-नगपुरा के तत्त्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के परिप्रेक्ष्य में आरोग्यम् उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। 22 जून 2025 रविवार को प्रात: 10.15 बजे से आरोग्यम् सभागृह में यह उत्सव आयोजित होगा। उत्सव की जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दानेश्वर टंडन ने बतलाया कि आरोग्यम् नगपुरा द्वारा प्रतिवर्ष प्राकृतिक एवं योग विधा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले चिकित्सकों को "आरोग्यम्-रत्न" अलंकरण से सम्मानित किया जाता है। वर्ष 2025 आरोग्यम्-रत्न अंलकरण हेतु डॉ. ज्योति प्रकाश प्रधान बीजापुर, डॉ. पुष्पाध्रुव-काँकेर, डॉ. अवन्तिका नंदा-कोरबा, डॉ लेकेश्वर प्रसाद साहू-रायपुर, डॉ. मेघनाथ वर्मा एम्स रायपुर, डॉ. पुष्पांजलि ठाकुर बालोद, डॉ. भारती यादव राजनांद‌गाँव एवं संस्थान के भूतपूर्व सेवाभावी चिकित्सक डॉ. हरेन्द्र शाही दुर्ग का चयन किया है।

Image after paragraph

इस उत्सव में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह भी आयोजित है। क्षेत्रीय विधायक ललित-चंद्राकर, दुर्ग विधायक गजेन्द्र यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे, जनपद अध्यक्ष श्रीमती कुलेश्वरी देवांगन, जिला पंचायत सदस्य कु० प्रिया साहू, नगपुरा सरपंच श्रीमती सरोज रिंगरी की आतिथ्य में संस्थान के अध्यक्ष गजराज पगारिया, मैनेजिंग ट्रस्टी  पुखराज दुगड, संचालक सदस्य श्री जितेन्द्र जैन की समृद्ध उपस्थिति होगी। उत्सव में क्षेत्रीय जनपद सदस्यो श्रीमती संतोषी देशमुख (पूर्व जनपद अध्यक्ष), मिलंतीन ठाकुर, नंदकुमार साहू, राजेन्द्र ठाकुर, प्यारीबाई निषाद तथा सरपंच गण प्रेमीनबाई साहू, कमलनारायण साहू, लक्ष्मी यदु, सलीता साहू, ओमेश्वर (राजू) यादव, गायत्री साहू, सुनीता लहरी, संतोषी साहू ,ललिता निषाद, मोतिम निषाद, अनसुईया साहू, निर्मदाबाई ठाकुर, नरेन्द्र निषाद, रामसिंह निषाद, जावंतिन देशमुख, संतोष सारथी को जनसेवाओं के लिए सम्मानित किया जावेगा।

Image after paragraph

आरोग्यम् उत्सव की सफलता हेतु गिरेश साहू, हेमंत सिन्हा, जितेन्द्र गुप्ता, कमला वर्मा डॉ. आदित्य उपाध्याय, डॉ. दिव्या रात्रे के नेतृत्व में स्वागत समिति का गठन किया गया है । इस अवसर पर श्री महावीर प्राकृतिक योग चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय नगपुरा के विद्यार्थीयों द्वारा संगीतमय नृत्य के साथ योगासनों का प्रस्तुति किया जावेगा।

RO. NO 13259/76

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

97519112024060022image_750x_66bc2a84329bd.webp
RO. NO 13259/76
16001062025110914whatsappimage2025-06-01at11.52.01_c072f5ce.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.