- जयंती अवसर पर महिलाओं का सम्मान
रिसाली। महिलाओं के लिए गुणात्मक व्यापार और उन्हें शिक्षा से जोड़ने अहिल्या बाई होलकर ने तीन सौ वर्ष पहले की थी। उक्त बाते दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली निगम के सभागार में कही। देवी अहिल्या बाई होलकर जयंती सम्मान समारोह में वें शामिल हुए स्वच्छता दीदी और निगम में उतकृष्ट कार्य करने वाली महिला कर्मचारियों का सम्मान महापौर शशि सिन्हा और विधायक ललित चंद्राकर ने शाॅल, श्रीफल, पुष्पगुच्छ और सम्मान पत्र देकर किया।
दुर्ग ग्रामीण विधायक ने कहा कि मंच पर महिलाओं का सम्मान एक प्रतीक है। असल में हम सभी मातृशक्ति का सम्मान करते है। उन्होंने अहिल्या बाई होलकर द्वारा किए कार्यो को अनुकरणीय कहा। दुर्ग ग्रामीण विधायक ने कहा कि अहिल्या देवी सामान्य मध्यम वर्गीय परिवार में जन्म लेकर एक कुशल न्याय प्रिय शासक की भूमिका और महिलाओं के उत्थान के लिए किए गए कार्यो को महत्वपूर्ण निरूपित किया।
.jpeg)
साथ ही उन्होंने आॅपरेशन सिंदूर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली सैन्य अधिकारी के कार्यो को रेखांकित किया। इस अवसर पर सभापति केशव बंछोर, नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू, पार्षद माया यादव, शीला नारखेड़े, रमा साहू ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर एमआईसी जहीर अब्बास, अनिल देशमुख, संजू नेताम, पार्षद सुनंदा चंद्राकर, सारिका साहू, सरिता देवांगन, राहुल राय, मण्डल अध्यक्ष अनुपम साहू, राजू जंघेल आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन आयुक्त मोनिका वर्मा और संचालन चन्द्रपाल हरमुख ने किया।

नारी का सम्मान हर दिन हो...
सम्मान समारोह की शुरूआत में रिसाली महापौर शशि सिन्हा ने कहा कि नारी शक्ति का प्रतीक है। नारी का सम्मान उत्सव धर्मिता न हो। सम्मान प्रत्येक दिन हो। उन्होंने नारी की शक्ति को देवी रूप निरूपित की। अपने उद्बोधन में उन्होने सम्मानित होने वाली कर्मियों को बधाई दी।
इनका हुआ सम्मान..
एस.एल.आर.एम. सेंटर रूआबांधा की सुपरवाइजर माधुरी, डुण्डेरा सुपरवाइजर पूजा यादव, सिटी मिशन प्रबंधक अरूणा धृतलहरे, संपत्तिकर विभाग की वर्षा देशमुख, लोक निर्माण विभाग की मंगा रेड्डी, पेंशन शाखा की निशु रजक और जल कार्य विभाग की कविता साहू शामिल है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.