ब्रेकिंग

विधायक ललित चंद्राकर ने बोरीगारका से कातरो पहुंच मार्ग निर्माण कार्य का भूमिपूजन कर रखी आधार शीला

80630052025113408whatsappimage2025-05-30at4.56.20pm.jpeg

-यह विकास कार्य ग्रामीण संपर्क सुविधा को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है:
विधायक ललित चंद्राकर 
दुर्ग।
दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बोरिगारका में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर सम्मिलित होकर ग्राम बोरिगारका गौठान से ग्राम कातरो तक पहुंच मार्ग (लंबाई 200 मीटर) के नवीन निर्माण कार्य की विधिवत् पूजा अर्चना कर आधारशिला रखी गई, जिसकी अनुमानित लागत ₹534.41 लाख है। यह विकास कार्य ग्रामीण संपर्क सुविधा को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने अपने उद्बोधन में कहा यह बरसो से जनता की मांग थी लोगों के आने जाने में दिक्कत होता था आज भूमि पूजन कर आधारशीला रखे हैं कुछ दिन में बन कर तैयार हो जाएगा ।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हमरे प्रदेश की मुख्य विष्णुदेव साय की मंशा है कि हर नागरिक को मूलभूत सुविधाएं मिले और हर गांव  आदर्श गांव के रूप में विकसित किया जाए वहां मूल भूत सुविधाएं उपलब्ध हो इस दिशा में हमारी सरकार पुरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है
आगे श्री चंद्राकर ने  कहा कि छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को तेजी से पूरा किया जा रहा है। सरकार बनने के बाद हमने पहली कैबिनेट बैठक में 18 लाख प्रधानमंत्री आवास को स्वीकृति दी। छत्तीसगढ़ में 70 लाख माताओं- बहनों को महतारी वंदन की राशि दी जा रही है। हमारा राज्य धान का कटोरा है। हम 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीदी कर रहे हैं। हमारे वनवासी भाई-बहनों को  तेंदूपत्ता का प्रति मानक बोरा 5500 रुपये दिया जा रहा है।
श्री चंद्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ भगवान श्री राम का ननिहाल है। रामलला दर्शन योजना के माध्यम से छत्तीसगढ़ वासियों को भगवान श्री रामलला का दर्शन कराया जा रहा है। अभी तक 22000 से ज्यादा श्रद्धालु भगवान रामलला का दर्शन कर चुके हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की भी शुरुआत शुरूआत हो गया है। हम हर क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को आगे ले जाने का प्रयास कर रहे हैं।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य श्रद्धा साहू, सरपंच चुम्मन लाल साहू, उपसरपंच विकास साहू जनपद उपाध्यक्ष राकेश हिरवानी उतई मंडल अध्यक्ष शीतला ठाकुर, महामंत्री सोनू राजपूत, पूर्व मण्डल अध्यक्ष फत्ते लाल वर्मा, फलेंद्र सिंह राजपूत, शत्रुघन साहू,पंचगण ओम बाई, राजेश्वरी, महेश्वरी वीणा, राजकुमार जया बघेल, सरपंच करण सेन,उपसरपंच जनपद सदस्य झमित गायकवाड़,पूर्णिमा बाई साहू,पूर्व सरपंच गुंजेश्वरी साहू,बूथ अध्यक्ष योगनारायण साहू, राजेश साहू, वेदनारायण साहू, छन्नू लाल गजपाल, नेमन साहू, सरपंच डोमार सिंह साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.