होम / बड़ी ख़बरें / पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर मुख्यमंत्री निवास रायपुर में 29 मई को संगोष्ठी का आयोजन
बड़ी ख़बरें
रायपुर। पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के पावन अवसर पर 29 मई को मुख्यमंत्री निवास, रायपुर में एक विचार संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 11.00 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों के बुद्धिजीवी, डॉक्टर, इंजीनियर, आर्किटेक्ट, वकील, साहित्यकार एवं अन्य प्रमुखजन शामिल होंगे।
इस संगोष्ठी की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे, वहीं कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता के रूप में मध्य प्रदेश सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। संगोष्ठी को भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष किरण देव एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल भी संबोधित करेंगे।
कार्यक्रम का उद्देश्य पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर के जीवन दर्शन, उनके सामाजिक, सांस्कृतिक एवं प्रशासनिक योगदान को वर्तमान पीढ़ी तक पहुंचाना है। अहिल्याबाई होलकर ने अपने सुशासन, न्यायप्रियता एवं लोककल्याणकारी कार्यों के माध्यम से भारतीय इतिहास में एक अमिट छाप छोड़ी है। संगोष्ठी के माध्यम से उनके विचारों को स्मरण करते हुए सामाजिक समरसता एवं जनसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी जाएगी। यह आयोजन न केवल एक श्रद्धांजलि है, बल्कि एक प्रेरणास्रोत भी है, जो आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्र निर्माण में योगदान देने हेतु प्रोत्साहित करेगा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.