ब्रेकिंग

मनरेगा मजदूरों को काम दिलाने कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट में बोला हल्ला

84316052025140729whatsappimage2025-05-16at6.31.55pm.jpeg

-मांगो पर आश्वासन मिलने पर खत्म किया प्रदर्शन, मनरेगा मजदूर कार्य सामग्री लेकर प्रदर्शन में हुए शामिल
दुर्ग ।
छत्तीसगढ़ समेत दुर्ग जिले में महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना(मनरेगा) के तहत मजदूरों को काम नहीं मिलने के विरोध में जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी द्वारा शुक्रवार को मनरेगा मजदूरों के साथ कलेक्ट्रेट के सामने जोरदार प्रदर्शन कर आक्रोश जताया गया। प्रदर्शनकारियों को कलेक्ट्रेट में प्रवेश के पूर्व टीन शेड के बेरीगेट्स लगाकर पुलिस बल द्वारा रोक लिया गया,न ही प्रदर्शनकारियों से उनके मांगो से संबंधित ज्ञापन लेने जिला प्रशासन का कोई उच्च अधिकारी पहुंचा। जिससे नाराज प्रदर्शनकारी कांग्रेसियों व मनरेगा मजदूरों ने कलेक्ट्रेट के बाहर ही धरना पर बैठ कर अपनी मांगो को लेकर आवाज बुलंद की और शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरना के दौरान यह घटनाक्रम करीब 1 घंटे से अधिक समय तक चला। जिसके उपरांत जिला प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार श्री पिस्दा ज्ञापन लेने पहुंचे,लेकिन प्रदर्शनकारी मौके पर उच्च अधिकारी को ज्ञापन लेने आने की मांग पर अड़ गए।

Image after paragraph

अंतत: प्रदर्शन के नेतृत्वकर्ता जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश ठाकुर से जिला पंचायत के सीईओ बजरंग दुबे से मोबाईल पर बात कराए जाने और मांगो पर आश्वासन मिलने के बाद ही प्रदर्शनकारी शांत हुए और प्रदर्शन खत्म किया गया। दुर्ग जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा है कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत रोजगार नहीं मिलने से दुर्ग जिले सहित पूरे छत्तीसगढ़ के मनरेगा मजदूरों की आर्थिक, मानसिक सहित अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। केन्द्र और राज्य सरकार मिलकर मनरेगा योजना को कमजोर करने की साजिश कर रही हैं। इसे लेकर हमने पूर्व में ही अल्टीमेटम दिया था कि 14 मई तक अगर मनरेगा मजदूरों को काम नही मिलेगा, तो हम 16 मई को दुर्ग कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करेंगे,  यह प्रदर्शन इसी का परिणाम है। श्री ठाकुर ने कहा है कि श्रमिकों को पर्याप्त रोजगार नहीं मिलने से छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों में पलायन करने को मजबूर हैं। भाजपा सरकार लगातार मजदूर व किसान वर्ग के साथ अन्याय कर रही है। भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा के मजदूरों  के कार्य दिवस में कटौती की जा रही है। पूर्व में भूपेश बघेल के कांग्रेस सरकार द्वारा सिर्फ दुर्ग जिले में मनरेगा के तहत 42 लाख मानव दिवस सृजन का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार ने पिछले वर्ष इसे घटाकर 32 लाख मानव दिवस कर दिया गया था और वर्तमान वित्त वर्ष 2025 26 में इसे और घटकर 18 लाख मानव दिवस सृजन का लक्ष्य दिया गया है, जो कि केवल 35 प्रतिशत हो जाता है। जो ग्रामीण मजदूरों के आजीविका को प्रभावित करता है, जबकि जिले में सक्रिय मनरेगा मजदूरों की संख्या लगभग डेढ़ लाख है। इस कारण केवल दस हजार मजदूरों को मनरेगा के तहत चल रहे कार्यों में काम मिल रहा है।

Image after paragraph

कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन के पहले कांग्रेस कार्यकर्ता और मनरेगा मजदूर कांग्रेस भवन (राजीव भवन) में जुटे। यहां से दुर्ग जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राकेश ठाकुर के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट की ओर कूच किया गया।  कांग्रेस के प्रदर्शन के मद्देनजर जिला पुलिस द्वारा कलेक्ट्रेट के आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजामात किए गए थे। प्रदर्शनकारियों को रोकने दो लेयर की बेरीगेट्स लगाए गए थे, लेकिन आक्रोशित प्रदर्शनकारियों द्वारा पहले लेयर की बेरीगेट्स सुरक्षा को लांघ कर कलेक्ट्रेट में प्रवेश करने का प्रयास किया गया, लेकिन दूसरे लेयर की सुरक्षा तगड़ी होने की वजह से प्रदर्शनकारी आगे नहीं बढ़ पाए और वहीं धरने पर बैठकर अपना आक्रोश जताया। प्रदर्शन में जिलेभर से मनरेगा मजदूर अपने कार्य में उपयोग आने वाली सामग्री रापा, कुदाली, गैती व झउहा लेकर प्रदर्शन में शामिल हुए। जिससे प्रदर्शन के दौरान जोरदार माहौल बना। प्रदर्शन में दुर्ग जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राकेश ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजेन्द्र साहू, पूर्व विधायक अरुण वोरा, पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल, आरएन वर्मा, दुर्ग शहर कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल, निगम नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले, पूर्व सभापति राजेश यादव, प्रदेश कांग्रेस सचिव अय्यूब खान, कांग्रेस प्रवक्ता नासिर खोखर, पूर्व पार्षद अल्ताफ अहमद, अशोक मेहरा, युवा नेता मुकेश साहू, अनूप वर्मा,सौरभ ताम्रकार,आनंद कपूर ताम्रकार,शिशिरकांत कसार, मोहित वालदे, पार्षद दीपक साहू, रिवेन्द्र यादव, पूर्व पार्षद प्रेमलता साहू, कांग्रेस नेत्री नीता लोधी, रत्ना नारमदेव, सुमीत घोष, पोषण साहू, अलख नवरंग, निखिल खिचरिया के अलावा अन्य कांग्रेसी व मनरेगा मजदूर बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Image after paragraph
RO. NO 13327/94

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

97519112024060022image_750x_66bc2a84329bd.webp
881040720251424511000006981.jpg
RO. NO 13327/94
72421072025170534whatsappimage2025-07-21at20.43.31_e8cc9d49.jpg

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.