होम / बड़ी ख़बरें / वसूली के लक्ष्य पूर्ण करे: सीईओ जोशी
बड़ी ख़बरें
-समितियों को दिए निर्देश, डोर टू डोर करे संपर्क
बालाघाट। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित, बालाघाट मुख्यालय में मृणाल मीना कलेक्टर एवं बैंक प्रशासक के मार्गदर्शन में पुरूषोत्तम जोशी प्र. मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा मुख्य शाखा बालाघाट अंतर्गत आने वाले समिति पर्यवेक्षक, संस्था प्रबंधको और समिति कर्मचारियों की बैठक ली गई। इस अवसर पर राजेश नगपुरे फिल्ड अधिकारी, आशीष मिश्रा प्र. शाखा प्रबंधक मुख्य शाखा बालाघाट उपस्थित रहे। श्री जोशी ने समिति नाहरवानी, अमेड़ा, जरेरा, बालाघाट, लिंगा, समनापुर, खुरसोड़ी, पायली और हट्टा द्वारा कालातीत और अकालातीत ऋणी सदस्यों से हुई वसूली की समीक्षा की गई। उन्होने कहा कि वसूली के इस सीजन में बिना अनुमति के अवकाश प्रतिबंधित रहेगा इसके अलावा समितियों को दिए गए लक्ष्यों की पूर्ति शत प्रतिशत करे अन्यथा की स्थिति में कार्यवाही प्रस्तावित की जावेगी। इसलिए समिति के सभी कर्मचारी डोर टू डोर ऋणी कृषक सदस्यों से जीवंत संपर्क करे और संपर्क पंजी तैयार कर शाखा माध्यम से मुख्यालय में प्रस्तुत करें।
श्री जोशी ने प्रति समिति 15 नवीन केसीसी और प्रति समिति 5 मध्यमकालीन ऋण प्रकरण तैयार कर मुख्यालय प्रेषित करने निर्देशित किया गया। उन्होने निर्देशित किया कि कृषक सदस्यों से संपर्क कर मध्यमकालीन ऋण अंतर्गत प्रकरण तैयार करे। श्री जोशी ने माह मई में समितिवार वसूली के लक्ष्य आबंटित करते हुए कहा कि लक्ष्य की पूर्ति की शाखा प्रबंधक समय-समय पर समीक्षा करे तथा मुख्यालय को अवगत कराये।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.