होम / बड़ी ख़बरें / केंद्रीय जेल प्रशासन द्वारा समाज सेवी दिलीप ठाकुर एवं सीताराम ठाकुर सम्मानित
बड़ी ख़बरें
दुर्ग। नगर की ओम सत्यम शिक्षण एवं जनविकास समिति के द्वारा केंद्रीय जेल में चिकित्सा सेवा मार्गदर्शन एवं स्वास्थ्य दिशा निर्देश के परिपेक्ष में ओम सत्यम शिक्षण समिति के अध्यक्ष सीता राम ठाकुर, सचिव दिलीप ठाकुर, जेल सह अधिक्षक डॉ अशोक साव के द्वारा सम्मानित हुए। साथ में हेड कॉन्स्टेबल गणपत की भी उपस्थिति थी। ज्ञातव्य हो कि ओम सत्यम शिक्षण एवं जनविकास समिति के तत्वाधान में विगत 30 वर्षों से चिकित्सा, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक सेवा और रचनात्मक कार्य संपादित किया गया। चिकित्सा सेवा में मनोरोग, दंत रोग, नेत्र रोग उल्लेखनीय है। केंद्रीय जेल द्वारा इन लोगों को अनेक बार सम्मानित किए है। इस सम्मान पर लायंस क्लब सत्यम शिवम सुंदरम सत्य साई सेवा समिति सदस्यों द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.