होम / बड़ी ख़बरें / बिना सूचना के रह रहे नागरिकों की पुलिस व्दारा जांच
बड़ी ख़बरें
-लगभग 1150 नागरिकों की जांच
-संदिग्ध व्यक्तियों के विरूद्ध की गयी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
दुर्ग । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दुर्ग विजय अग्रवाल के निर्देशानुसार रविवार प्रात: थाना मोहन नगर के बाम्बे आवास उरला, थाना सुपेला क्षेत्र के करबला मैदान एवं थाना पुरानी भिलाई क्षेत्र के हथखोज, पुरैना, बाम्बे आवास (बजरंग पारा) में रह रहे नागरिकों की जांच की गयी ।
भिलाई-3 क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर, दुर्ग सुखनंदन राठौर के नेतृत्व में हथखोज, पुरैना, बाम्बे आवास (बजरंग पारा) में लगभग 250 व्यक्तियों की जांच की गयी, जिनमें 05 संदिग्ध पाए जाने पर इनके विरूद्ध 128 बीएनएसएस के अन्तर्गत कार्यवाही की जाकर इनके फिंगर प्रिण्ट लिए गए, 01 दुपहिया वाहन को जप्त किया गया।
सुपेला में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, आईयूसीएडब्ल्यू, श्रीमती पद्मश्री तंवर के नेतृत्व में करबला मैदान में रह रहे लगभग 300 नागरिकों की की जांच की गयी। 06 संदिग्ध व्यक्तियों के विरूद्ध 128 बीएनएसएस के अन्तर्गत कार्यवाही की जाकर, इनके फिंगर प्रिण्ट लिए गए ।
मोहन नगर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण अभिषेक झा के नेतृत्व में बाम्बे आवास में रह रहे लगभग 600 व्यक्तियों की जांच की गयी। 03 संदिग्ध व्यक्तियों के विरूद्ध धारा 128 बीएनएसएस के अन्तर्गत कार्यवाही की गयी। इस दौरान 05 फरार वारण्टियों एवं छिनैती के सामान के साथ 02 व्यक्तियों गिरफ्तार किया गया।
मुसाफिरी जांच के तहत यहां रहने वाले लोगों का आधार कार्ड, राशन कार्ड, परिचय पत्र चेक किया गया, कास वेरिफिकेशन किया गया, संतोषजनक जवाब नहीं देने एवं किसी भी प्रकार की कोई सूचना नहीं दिया जाना पाए जाने पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गयी है।
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि उनके यहां जो भी किराएदार निवास कर रहे हैं, उनका पूर्ण विवरण मय दस्तावेजों के साथ अपने नजदीकी थाना/चौकी में अनिवार्य रूप से जमा करें। यदि किराएदार की जानकारी नहीं दी जाती है और जांच में यह पाया जाता है कि किराएदार के पास उसके प्रमाणीकरण हेतु कोई आवश्यक दस्तावेज नहीं है तो किराएदार के साथ-साथ मकान मालिकों के विरूद्ध भी विधिसम्मत कार्यवाही की जाएगी ।
इस कार्यवाही में 06 राजपत्रित अधिकारी, 08 थाना प्रभारी सहित लगभग 200 पुलिस बल ने टीम बनाकर कार्यवाही किया ।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.