जांजगीर-चांपा । प्रकाश इंडस्ट्रीज के स्टील प्लांट में फर्नेस ब्लास्ट होने से 13 मजदूर बुरी तरह से झुलस गए हैं। बताया जाता है कि अधिकांश मजदूरों की हालत नाजुक बनी हुई है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार मजदूर करीब 70 प्रतिशत तक झुलस गए हैं। इनमें से 4 की हालत गंभीर है। 3 मजदूरों को रायपुर के नारायणा अस्पताल के आईसीयू में रखा गया है। घटना चांपा थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के अनुसार सभी मजदूर दूसरी शिफ्ट में काम कर रहे थे, तभी ब्लास्ट के दौरान गर्म लावा की चपेट में आ गए। हादसे में मजदूरों की चमड़ी तक उधड़ गई है। जांजगीर एसपी के अनुसार ब्लास्ट कैसे हुआ, इसका पता नहीं चल पाया है जांच जारी है। शनिवार को करीब 4 बजे 15 टन के ओल्ड फर्नेस में डोलोमाइट स्टोन को पिघलाया जा रहा था। फर्नेस से पिघले हुए लावा को सेप देकर स्टील बनाया जाता है। ओल्ड फर्नेस में पहले से ही समस्या थी। साथ ही उसी फर्नेस में मेंटेनेंस का भी काम चल रहा था, तभी अचानक धमाका हो गया। इस ब्लास्ट से मजदूर बुरी तरह से जख्मी हो गए। खौलते लावा की चपेट में आने से किसी के हाथ, तो किसी के पैर और शरीर के अन्य हिस्सों से चमड़ी तक उधड़ गई है। मजदूरों को ज्यादा जल जाने की वजह से बिलासपुर और रायपुर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.