छत्तीसगढ़

नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक मोड़ पर छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री श्री साय

82129032025150659img-20250329-wa0248.jpg

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता पर दी बधाई
रायपुर।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुकमा जिले के केरलापाल थाना क्षेत्र के उपमपल्ली में आज सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता प्राप्त होने पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस साहसिक कार्रवाई को सुरक्षाबलों की बहादुरी, रणनीति और संकल्पशक्ति का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि मानवता विरोधी नक्सलवाद को समाप्त करने की दिशा में हमारे सुरक्षाबल नक्सलियों की मांद में घुसकर उन्हें जड़ से खत्म करने का कार्य कर रहे हैं। यह सफलता हमारे वीर जवानों के अद्वितीय साहस और समर्पण का परिणाम है। मैं उनकी वीरता को नमन करता हूं। उल्लेखनीय है कि मुठभेड़ में 17 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है, जबकि जिला रिजर्व गार्ड (DRG) के 2 जवान घायल हुए हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से प्रार्थना की है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह कार्रवाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में नक्सलवाद मुक्त भारत की दिशा में हो रहे प्रयासों का हिस्सा है। उन्होंने दोहराया कि हमारा लक्ष्य 31 मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ को पूरी तरह नक्सलवाद से मुक्त करना है। यह निर्णायक मोड़ है, और हम तेजी से इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ जल्द ही नक्सलवाद के दंश से पूरी तरह मुक्त होगा।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सरकार नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति, विकास और विश्वास बहाली के लिए संकल्पबद्ध है।

RO. NO 13327/94

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

97519112024060022image_750x_66bc2a84329bd.webp
881040720251424511000006981.jpg
RO. NO 13327/94
72421072025170534whatsappimage2025-07-21at20.43.31_e8cc9d49.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.