होम / दुर्ग-भिलाई / कल्याण कॉलेज के स्टूडेंट्स का एजुकेशनल टूर, तांदुला का लाए वाटर सैंपल, लैब में करेंगे टेस्ट
दुर्ग-भिलाई
-कॉलेज के प्राणी शास्त्र विभाग के प्राध्यापकों के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों की उल्लेखनीय भूमिका
भिलाई। शिक्षाधानी भिलाई के सेक्टर-7 स्थित कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय द्वारा शैक्षणिक भ्रमण किया गया। महाविद्यालय के प्राणीशास्त्र विभाग द्वारा 28 मार्च को एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर एम.एस.सी के विद्यार्थियों को तांदुला जलाशय का भ्रमण कराया गया। यहां छात्र और छात्राओं ने जलाशय में रहने वाले जलचरों के आवास और स्वभाव का अध्ययन किया। साथ ही पास में स्थान जैव विविधता का बारीकी से अवलोकन किया।

इसमे एम.एस.सी पूर्व और एम.एस.सी अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के द्वारा अनेक जल स्रोतों से जल एकत्रित किया गया। विद्यार्थियों द्वारा एकत्र किए गए जल का प्राणीशास्त्र की प्रयोगशाला में परीक्षण किया जाएगा। विभागीय प्राध्यापकों ने बताया कि सूक्ष्मजीवों के जैव रासायनिक गतिविधियों का परीक्षण कर मौजूदा आंकलन किया जाएगा।
इस दौरान प्राणी शास्त्र की विभागाध्यक्ष शिप्रा सिन्हा के द्वारा विद्यार्थियों को विभिन विषय संबंधी जानकारी दी गई। विभाग के ही सहायक प्राध्यापक गजेंद्र यादव और सहायक प्राध्यापक वासु दुबे ने छात्र और छात्राओं का मार्गदर्शन किया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.