-मुख्यमंत्री श्री साय ने एसोसिएशन के सेवा कार्यों की सराहना की
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ सीमेंट ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अंजय शुक्ला और अन्य पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री ने कुनकुरी सदन में एसोसिएशन द्वारा संचालित एंबुलेंस सेवा की सराहना करते हुए कहा कि यह सेवा जशपुर जिले के ज़रूरतमंद मरीजों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रही है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवा में ऐसी भागीदारी सराहनीय है।
मुख्यमंत्री श्री साय को एसोसिएशन द्वारा गर्मियों में ट्रांसपोर्ट यार्ड में शीतल पेयजल एवं अन्य राहत सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा आगामी सामूहिक विवाह आयोजन की योजना की जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री श्री साय ने सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति एसोसिएशन की सक्रियता की सराहना की।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.