छत्तीसगढ़

अवैध रूप से ढाबा एवं होटलों में शराब उपलब्ध कराने वाले संचालकों पर कार्यवाही की गई

37423032025143808img-20250323-wa0118.jpg

बलौदाबाजार-भाटापारा । जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा होटल, ढाबा, ठेला आदि में लोगों को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले संचालकों एवं अवैध रूप से चखना सेंटर का संचालन करने एवं सार्वजनिक स्थल पर बैठकर शराब पीने वाले आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी। आपरेशन विश्वास के तहत  22 मार्च 2025 को विशेष अभियान चलाकर शराब पीने, बैठने एवं अन्य सुविधा उपलब्ध कराने वाले तथा सार्वजनिक स्थल पर शराब पीने वाले कुल 19 होटल, ढाबा, ठेला, चखना सेंटर संचालकों पर की गई कार्यवाही। जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा आपरेशन विश्वास के तहत अवैध गतिविधियों में लिप्त आरोपियों, शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों एवं जुआ, सट्टा का संचालन करने वाले तथा अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले आरोपियों की धरपकड़ कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस टीम द्वारा दिनांक 22.03.2025 को सायं के समय क्षेत्र अंतर्गत शराब भट्टी के पास अवैध रूप से चखना सेंटर का संचालन करने वाले, सडक मार्ग के किनारे स्थित होटल, ढाबा, ठेला आदि में पीने, बैठने की सुविधा उपलब्ध कराकर अवैध रूप से शराब पिलाने वाले तथा सार्वजनिक स्थल पर बैठकर शराब पीने वाले कुल 19 आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही किया गया है। पकड़े गए सभी 19 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत विधिवत करवाई किया गया है।
आरोपियों के नाम
ओम प्रकाश ठाकुर उम्र 35 साल निवासी धुरंधर वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर, नेतराम यादव उम्र 45 साल निवासी ग्राम चिचपोल, यशवंत कौशल उम्र 29 व साल निवासी शक्ति वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर, झम्मन साहू उम्र 22 साल निवासी सुभाष वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर, पुनेश साहू उम्र 41 साल निवासी हथनीपारा वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर, हेमंत ध्रुव उम्र 33 साल निवासी ग्राम कडार थाना भाटापारा ग्रामीण, रोहित साहू उम्र 38 साल निवासी ग्राम मुढीपार, रुपेश यदू उम्र 25 साल निवासी हथनीपारा वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर, अजय यदू उम्र 19 साल निवासी हथनीपारा वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर, योगेश चक्रधारी उम्र 31 साल निवासी रामसागर पारा वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर, लक्की चक्रधारी उम्र 22 साल निवासी रामसागर पारा वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर, कामता नवरंगे उम्र 35 साल निवासी ग्राम मोपका थाना भाटापारा ग्रामीण, वीरेंद्र ध्रुव उम्र 25 साल निवासी सुभाष वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर, चेतन साहू उम्र 43 साल निवासी श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर, नवीन साहू उम्र 32 साल निवासी श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर, प्रताप ध्रुव उम्र 40 साल निवासी ग्राम खपराडीह थाना भाटापारा ग्रामीण, राधेश्याम यादव उम्र 36 साल निवासी लोहिया नगर बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवाली, इब्राहिम उम्र 37 साल निवासी रिसदा रोड बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवाली, विशाल केंवट उम्र 26 साल निवासी ग्राम खैरघटा थाना सिटी कोतवाली।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.