छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बढऩे लगी गर्मी : कई इलाकों में लू का असर, पारा 39.5 डिग्री तक पहुंचा, 2 दिनों में तापमान गिरने की संभावना

65318032025081425img-20250318-wa0165.jpg

रायपुर। प्रदेश में गर्मी ने अभी से अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. रविवार को कई इलाकों में लू का असर देखने को मिला. राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा.
वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया. रायपुर, बिलासपुर और जगदलपुर में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा।
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर ग्रीष्म लहर चली। अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा, लेकिन अगले 2 दिनों में 2-3 डिग्री की गिरावट की संभावना है. वहीं मध्य और दक्षिणी छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिनों तक तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा, इसके बाद 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है.
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, आज भी प्रदेश में अधिकतम तापमान 38-39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. हालांकि, कल से तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है।
रायपुर में आंशिक बादल छाएंगे
राजधानी रायपुर में 17 मार्च को आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

RO. NO 13327/94

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

97519112024060022image_750x_66bc2a84329bd.webp
881040720251424511000006981.jpg
RO. NO 13327/94
72421072025170534whatsappimage2025-07-21at20.43.31_e8cc9d49.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.