दुर्ग-भिलाई

दुर्ग निगम की राजनीति में गुटबाजी का आगाज, पहले ही दिन हुई सभापति श्याम शर्मा की उपेक्षा..., बना चर्चा का विषय!

82907032025160548img-20250307-wa0269.jpg

दुर्ग। दुर्ग नगर निगम में सभापति के चुनाव के बाद पहले ही दिन शुक्रवार को गुटबाजी सामने आ गई है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर  शनिवार 8 मार्च को पदमनाभपुर स्थित विवेकानंद सभागार में नगर निगम द्वारा महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम  में सांसद विजय बघेल की धर्मपत्नी रजनी बघेल को मुख्य अतिथि बनाया गया है, वही विधायक गजेंद्र यादव की धर्मपत्नी रेणुका यादव, विधायक ललित चंद्राकर की धर्मपत्नी पूजा चंद्राकर और जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक की धर्मपत्नी गौरी कौशिक कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वयं दुर्ग महापौर अलका बाघमार करेगी, लेकिन नगर निगम द्वारा छपवाए गए आमंत्रण कार्ड से नवनिर्वाचित सभापति श्याम शर्मा या उनकी धर्मपत्नी का नाम नदारत है। कार्यक्रम में सांसद विधायक एवं जिला भाजपा अध्यक्ष की धर्मपत्नियों को आमंत्रित किया गया है तो आज ही नवनिर्वाचित सभापति श्याम शर्मा की पत्नी को भी अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जा सकता था, लेकिन ना तो आमंत्रण कार्ड में सभापति का नाम है और ना ही  उनकी पत्नी को अतिथि के रूप में आमंत्रित करने की जरूरत महसूस नहीं की गई। जैसा की राजनीतिक गलियारों में उम्मीद थी कि महापौर अलका बाघमार के निर्वाचन के बाद नगर निगम की राजनीति में (भाजपा खेमे) में गुटबाजी बढ़ेगी। नगर निगम का आमंत्रण कार्ड ऐसी ही गुटबाजी को जन्म देता नजर आ रहा है। नवनिर्वाचित सभापति श्याम शर्मा या उनकी धर्मपत्नी का नाम आमंत्रण कार्ड में नहीं छपवाना शहर में अच्छा खासा चर्चा का विषय बना हुआ है। इस संबंध ने निगम के जिम्मेदारों से संपर्क करने का प्रयास किया गया किंतु नहीं हो पाई।

RO. NO 13327/94

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

97519112024060022image_750x_66bc2a84329bd.webp
881040720251424511000006981.jpg
RO. NO 13327/94
72421072025170534whatsappimage2025-07-21at20.43.31_e8cc9d49.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.