बड़ी ख़बरें

झारखंड रांची में आयोजित 68वीं ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट में दुर्ग रेंज के सहायक उपनिरीक्षक का शानदार प्रदर्शन कर सिल्वर मेडल प्राप्त किया

22221022025134311whatsappimage2025-02-21at7.10.37pm.jpeg

-पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज ने दी शुभकामनाएं
दुर्ग।
रांची (झारखंड) में आयोजित 68वीं ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट 2024-25 में देशभर के 28 राज्यों की पुलिस टीमों और अर्धसैनिक बलों के कुल 1228 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ पुलिस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए साइंटिफिक एड्स टू इन्वेस्टिगेशन एवं डॉग स्क्वाड प्रतियोगिता में रजत पदक (सिल्वर मेडल) अर्जित किया।

Image after paragraph

          इस उपलब्धि पर पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज रामगोपाल गर्ग ने पूरी टीम को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके साथ ही, दुर्ग रेंज के बालोद जिले में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक (ASI) धरम भूआर्य ने भी अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए पुलिस ऑपरेशन इवेंट पर सिल्वर मेडल प्राप्त किया।    गौरतलब है कि पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज के मार्गदर्शन में सहायक उपनिरीक्षक धरम भूआर्य का चयन किया गया था, जिसके बाद उन्होंने झारखंड में आयोजित इस अखिल भारतीय प्रतियोगिता में दुर्ग रेंज सहित छत्तीसगढ़ पुलिस का मान बढ़ाया। यह उपलब्धि न केवल छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए गर्व का विषय है, बल्कि यह भविष्य में और अधिक सफलता प्राप्त करने की प्रेरणा भी देती है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.