बड़ी ख़बरें

दुर्ग नगर निगम चुनाव में भाजपा की बंपर जीत

96215022025140912whatsappimage2025-02-15at6.23.47pm.jpeg

-भाजपा महापौर प्रत्याशी अलका बाघमार ने 67295 वोटों से जीता चुनाव
-40 भाजपा पार्षद प्रत्याशियों को मिली जीत, 12 कांग्रेस व 8 निर्दलीय प्रत्याशी भी विजयी
दुर्ग।
दुर्ग नगर निगम चुनाव में भाजपा को बंपर जीत मिली है। भाजपा की महापौर प्रत्याशी अलका बाघमार ने बड़े मतों के अंतर से धमाकेदार जीत दर्ज की है। उन्होने कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी प्रेमलता साहू को 67295 मतों से पराजित किया। चुनाव में भाजपा महापौर प्रत्याशी अलका बाघमार को कुल 1 लाख 7 हजार 642 मत प्राप्त हुए, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को केवल 40 347  हजार मतों से संतोष करना पड़ा। वहीं इस चुनाव में भाजपा के पार्षद पद के 40 प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। जबकि कांग्रेस के 12 पार्षद प्रत्याशियों को ही जीत मिली है।

Image after paragraph

8 निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी भी चुनाव जीतने में सफल रहे है। भाजपा के लिए दुर्ग नगर निगम का यह चुनाव एकतरफा रहा। महापौर प्रत्याशी अलका बाघमार पहले ही राउंड से लीड बनाई हुई थी। जो आखिरी 8वें राउंड तक जारी रहा। भाजपा के पार्षद पद के प्रत्याशियों का भी शानदार प्रदर्शन रहा। कांग्रेस के गढ़ कहे जाने वाले तकियापारा वार्ड क्रमांक-08 में भी भाजपा पार्षद प्रत्याशी खालिज रिजवी (शेरू) ने जीत दर्ज की है। उन्होने कांग्रेस प्रत्याशी अब्दुल गनी को पराजय का स्वाद चखाया। पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल के वार्ड नंबर 32 से कांग्रेस को पराजय का सामना करना पड़ा। इस वार्ड से भाजपा पार्षद प्रत्याशी जितेन्द्र महोबिया को जीत मिली है। निगम के पूर्व सभापति व वार्ड क्रमांक-06 से कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी राजेश यादव चुनाव हार गए है। उन्हें भाजपा प्रत्याशी निलेश अग्रवाल ने पराजित किया। इस चुनाव में काफी उलटफेर भी देखने में सामने आया। विधायक गजेन्द्र यादव, जिला भाजपाध्यक्ष सुरेेन्द्र कौशिक और महापौर प्रत्याशी अलका बाघमार के वार्ड से भाजपा पार्षद प्रत्याशी को पराजय मिली है।

Image after paragraph

संतराबाड़ी वार्ड क्रमांक-26 से पूर्व महापौर और पार्षद पद के कांग्रेस प्रत्याशी आरएन वर्मा विजयी हुए है। इस वार्ड में वर्मा परिवार अजेय रहा है। केलाबाड़ी वार्ड क्रमांक-41 से कांग्रेस प्रत्याशी रुबीना हमीद खोखर, वार्ड क्रमांक-43 से कांग्रेस प्रत्याशी दीपक साहू, वार्ड क्रमांक 42 से निर्दलीय प्रत्याशी प्रकाश गीते, वार्ड क्रमांक-44 से भाजपा प्रत्याशी मनीष कोठारी, सुराना कॉलेज वार्ड-40 से भाजपा प्रत्याशी सरिता विनोद चंद्राकर, वार्ड क्रमांक-28 से भाजपा प्रत्याशी ममता ओमप्रकाश सेन, वार्ड क्रमांक-27 से कांग्रेस प्रत्याशी मनीष बघेल ने जीत दर्ज की है। नगर निगम चुनाव के लिए 11 फरवरी को मतदान किए गए थे। मतों की गणना शनिवार को पुलगांव स्थित भारती विश्वविद्यालय में की गई। सुबह मतगणना शुरु होने के बाद प्रारंभिक रुझान भी आने शुरु हो गए थे।

Image after paragraph

मतगणना के शुरुआती दौर से ही भाजपा महापौर प्रत्याशी और भाजपा के पार्षद प्रत्याशी अपने प्रतिद्वंदियों पर बढ़त बनाए हुए थे। यह बढ़त बाद में नतीजों में भी बदलते रहे। नगर निगम चुनाव में भाजपा को बंपर जीत मिलने से भाजपा खेमें में खुशियों का माहौल है। कई प्रत्याशियों द्वारा वार्डों में विजयी रैली भी निकाली गई। जिससे शनिवार को दुर्ग शहर भाजपामय रहा।
वार्ड क्रमांक ...विजयी प्रत्याशी
वार्ड-01  मनीष साहू भाजपा
वार्ड-02  गोविंद देवांगन भाजपा
वार्ड-03  नरेन्द्र बंजारे भाजपा
वार्ड-04  लीना दिनेश देवांगन भाजपा
वार्ड-05   विजयंत पटेल कांग्रेस
वार्ड-06   निलेश अग्रवाल भाजपा
वार्ड-07   जितेन्द्र ताम्रकार (बाबू) निर्दलीय
वार्ड-08   खालिक रिजवी (शेरु) भाजपा
वार्ड-09  ज्ञानेश्वर ताम्रकार भाजपा
वार्ड-10  चंद्रशेखर चंद्राकर भाजपा
वार्ड-11  आशीष चंद्राकर भाजपा
वार्ड-12   अजीत वैद्य निर्दलीय
वार्ड-13   संजय कोहले कांग्रेस
वार्ड-14   ललिता ठाकुर भाजपा
वार्ड-15   युवराज कुंजाम भाजपा
वार्ड-16  खिलावन मटियारा निर्दलीय
वार्ड-17  सुरुचि उमरे भाजपा
वार्ड-18  देवनारायण चंद्राकर भाजपा
वार्ड-19  रंजिता प्रमोद पाटिल भाजपा
वार्ड-20  सावित्री दमाहे भाजपा
वार्ड-21  विद्यावती सिंह भाजपा (निर्विरोध)
वार्ड-22  काशीराम कोसरे भाजपा
वार्ड-23  मनोज सोनी भाजपा
वार्ड-24  डॉ. पायल पाटिल कांग्रेस
वार्ड-25  मनीषा सोनी कांग्रेस
वार्ड-26  आरएन वर्मा कांग्रेस
वार्ड-27  मनीष बघेल कांग्रेस
वार्ड-28  ममता ओमप्रकाश सेन भाजपा
वार्ड-29  बबीता यादव निर्दलीय
वार्ड-30  श्याम शर्मा भाजपा
वार्ड-31  हर्षिका संभव जैन भाजपा
वार्ड-32  जितेन्द्र महोबिया भाजपा
वार्ड-33  शशि द्वारका साहू भाजपा
वार्ड-34  कमल देवांगन भाजपा
वार्ड-35  कुलेश्वर साहू भाजपा
वार्ड-36  प्रतिभा सुरेश गुप्ता निर्दलीय
वार्ड-37  शिव नायक भाजपा
वार्ड-38  रामचंद्र सेन भाजपा
वार्ड-39  गुलाब वर्मा भाजपा
वार्ड-40  सरिता विनोद चंद्राकर भाजपा
वार्ड-41  रुबीना हमीद खोखर कांग्रेस
वार्ड-42  प्रकाश गीते निर्दलीय
वार्ड-43  दीपक साहू कांग्रेस
वार्ड-44  मनीष कोठारी भाजपा
वार्ड-45  संजय अग्रवाल भाजपा
वार्ड-46  लीलाधर पाल भाजपा
वार्ड-47  देवनारायण तांडी भाजपा
वार्ड-48  लोकेश्वरी ठाकुर भाजपा
वार्ड-49  भास्कर कुंडले कांग्रेस
वार्ड-50  रेखा बंजारे कांग्रेस
वार्ड-51  साजन जोसेफ भाजपा
वार्ड-52  गुलशन साहू भाजपा
वार्ड-53  सविता पोषण साहू निर्दलीय
वार्ड-54  हिरौंदी चंदनिया भाजपा
वार्ड-55  अश्वनी निषाद कांग्रेस
वार्ड-56  ललित ढीमर निर्दलीय
वार्ड-57  सरस निर्मलकर भाजपा
वार्ड-58  रेशमा सोनकर भाजपा
वार्ड-59  नीलम परिहार भाजपा
वार्ड-60  नीरा खिचरिया कांग्रेस

Image after paragraphImage after paragraph

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.