होम / बड़ी ख़बरें / मीनल चौबे बनी रायपुर नगर निगम की महापौर
बड़ी ख़बरें
- 15 साल बाद भाजपा की वापसी
रायपुर । नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी मीनल चौबे ने महापौर चुनाव जीतकर शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने अपनी निकटतम प्रत्याशी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की दीप्ति दुबे को 85 हजार से अधिक मतों से पराजित कर जीत दर्ज की है। रायपुर नगर निगम में भाजपा ने जबर्दस्त प्रदर्शन किया है। 70 वार्डों में से 60 से अधिक वार्डों में भाजपा पार्षद चुनाव जीते हैं। चुनाव परिणामों से यह स्पष्ट हो गया है कि रायपुर की जनता ने भाजपा के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पर एवं उनकी नीतियों पर भरोसा जताया है। मीनल चौबे की जीत को भाजपा संगठन की ताकत के रूप में देख रही है। अगले आम चुनाव में नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की जीत का विधानसभा चुनाव में अच्छा असर पड़ेगा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.