बड़ी ख़बरें

मतगणना 15 फरवरी को सुबह 9 बजे से

29514022025125555whatsappimage2025-02-14at6.23.17pm.jpeg

RO. NO 13129/104

- कलेक्टर ने लिया मतगणना स्थल पर तैयारी का जायजा
दुर्ग।
नगरीय निकाय निर्वाचन-2025 अंतर्गत मतदान पश्चात् राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार मतगणना 15 फरवरी 2025 को संपन्न होगी। जिले में 07 नगरीय निकायों में आम निर्वाचन और 02 नगरीय निकायों में उप निर्वाचन संपन्न हुआ है। मतगणना स्थल भारती विश्वविद्यालय पुलगांव में नगर निगम दुर्ग, भिलाई एवं रिसाली की मतगणना होगी। इसी प्रकार नगर पालिका कुम्हारी, अहिवारा, अमलेश्वर और नगर पंचायत पाटन, उतई, धमधा मुख्यालय में निर्धारित मतगणना स्थल पर मतगणना संपन्न होगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज पुलगांव (दुर्ग) स्थित भारती विश्वविद्यालय परिसर मतगणना स्थल में तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मतगणना हेतु नियुक्त अधिकारी/कर्मचारियों से रू-ब-रू चर्चा करते हुए कहा कि प्रशिक्षण के दौरान बताये जानकारी को ध्यान में रखते हुए वे कुशलतापूर्वक मतगणना का कार्य संपन्न करना सुनिश्चित करें। उक्त कार्य में मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए रिटर्निंग अधिकारी और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहेंगे।

Image after paragraph

उन्होंने सभी गणकों से सावधानी पूर्वक गणना कार्य करने के निर्देश दिये। कलेक्टर सुश्री चौधरी ने नगर निगम भिलाई एवं रिसाली के वार्ड उप निर्वाचन के मतगणना कक्षों का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर रिटर्निंग अधिकारी श्री अरविन्द एक्का, सहायक कलेक्टर श्री एम. भार्गव, नगर निगम दुर्ग के आयुक्त श्री सुमित अग्रवाल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अपर कलेक्टर श्री विजेन्द्र सिंह, एसडीएम श्री हरवंश सिंह मिरी एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि नगर निगम दुर्ग के मतगणना हेतु वार्डवार 60 टेबल लगाये गये हैं। प्रत्येक टेबल में उस वार्ड में स्थापित सभी मतदान केन्द्रों की गणना होगी। मतगणना सुबह 9.00 बजे प्रारंभ होगी। मतगणना कार्य में नियोजित किये गये गणना पर्यवेक्षक/गणना सहायक/रनर/रनर के प्रभारी अधिकारी/आर.ओ./ए.आर.ओ. के सहयोग में संलग्न अधिकारी/कर्मचारियों को प्रातः 8 बजे तक निर्धारित की गई टेबल में उपस्थिति सुनिश्चित करने कहा गया है।

RO. NO 13129/104

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

97519112024060022image_750x_66bc2a84329bd.webp
RO. NO 13129/104
60204032025101208img-20250304-wa0001.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.