होम / बड़ी ख़बरें / चैंबर चुनाव: प्रदेश स्तर पर निर्वाचन अधिकारियों की हुई नियुक्ति
बड़ी ख़बरें
रायपुर। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के त्रैवार्षिक चुनाव वर्ष 2025 के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी शिवराज भंसाली द्वारा अपने सभी निर्वाचन अधिकारियों के साथ गुरूवार 6 फरवरी 2025 की बैठक में प्रदेश स्तर के मतदान केन्द्र एवं क्षेत्रीय निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्ति की गई।
उक्त आशय कर जानकारी देते हुए निर्वाचन अधिकारी प्रकाशचन्द गोलछा ने बताया कि मुख्य चुनाव अधिकारी शिवराज भंसाली ने अपने सहयोगी निर्वाचन अधिकारियों से विचार-विमर्श कर अंबिकापुर में भी मतदान केन्द्र बनाये जाने का निर्णय लिया। इस तरह अब 10 चरणों में मतदान होगे व मतदान कराने हेतु सहयोगी के रूप में निम्नानुसार निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्ति की गई एवं आवश्कतानुसार और भी निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्ति की जावेगी।
अंबिकापुर:- बाबूलाल अग्रवाल, राजेश सोनी
बिलासपुर:- छेदीलाल सराफ, घनश्याम दास लालवानी (सी.ए.), अजय सराफ
रायगढ़:- बाबूलाल अग्रवाल (एडवोकेट), राजेश अग्रवाल
मनेन्द्रगढ़:- रमेशचन्द्र सिंग (अधिवक्ता)
धमतरी:- निर्मल बरड़िया, अर्जुन जैसवानी, राजेन्द्र सिंह छाबड़ा
राजनांदगांव:- योगेश खत्री
भिलाई:- गिरीश बंसल, शिवराज शुक्ला, बंशी अग्रवाल, देवेन्दर भाटिया, दिलीप अग्रवाल की नियुक्ति की गई।
निर्वाचन अधिकारी प्रकाशचन्द गोलछा ने आगे बताया कि वर्तमान में प्रदेश स्तर पर दस मतदान केन्द्र बनाये गये हैं, यथा- अंबिकापुर, मनेन्द्रगढ़, धमतरी, रायगढ़, बिलासपुर, राजनांदगांव तथा, भिलाई एवं रायपुर में दो चरणों में मतदान होंगे। साथ ही अंबिकापुर एवं मनेन्द्रगढ़ में निर्वाचन अधिकारी अनिल कुचेरिया द्वारा मतदान स्थल का निरीक्षण किया गया।
उक्त बैठक में शिवराज भंसाली, प्रकाशचन्द गोलछा, बालकृष्ण दानी, के.सी.माहेश्वरी, अनिल कुचेरिया, संजय देशमुख, संजय जोशी, एस.एम.रावते, एच.एस.कर प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.