बड़ी ख़बरें

भाजपा को हार का डर, साम-दाम-दंड-भेद कर जीतना चाहते हैं चुनाव : भूपेश

41808022025130903whatsappimage2025-02-08at6.32.33pm.jpeg

- साय सरकार ने 3 हजार युवाओं की नौकरी छीनी, बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देना बंद किया
- कांग्रेस सरकार ने दुर्ग में विकास के लिये 5 साल में 5 सौ करोड़ दिये, भाजपा शासन में नहीं मिला फंड
दुर्ग।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को दुर्ग नगर निगम चुनाव में महापौर प्रत्याशी प्रेमलता साहू सहित कांग्रेस के वार्ड प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। नयापारा, बोरसी, उरला और शक्तिनगर में सभा को संबोधित करते हुए भूपेश बघेल ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। भूपेश बघेल ने दुर्ग में कांग्रेस प्रत्याशियों के साथ जनसंपर्क भी किया।  
 भूपेश ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने  पिछले 5 साल में दुर्ग नगर निगम में पांच सौ करोड़ रुपए के विकास कार्य कराये। लेकिन भाजपा शासन में दुर्ग में विकास कार्यों का क्या हाल है, यह किसी से छिपा नहीं है? दुर्ग के विकास के लिये राज्य सरकार राशि जारी नहीं कर रही है। दुर्ग शहर का विकास पूरी तरह ठप हो चुका है।
भूपेश ने साय सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा के राज में युवाओं को बेरोजगारी भत्ता तक नहीं मिल रहा है। राजीव मितान क्लब बंद हो गए। शहरों और पंचायतों में विकास कार्य ठप पड़े हैं। आदिवासी क्षेत्रों में चना तक नहीं मिल रहा है। भाजपा सरकार ने शहरी क्षेत्र में पिछले एक साल से एक भी पीएम आवास का निर्माण शुरू नहीं कराया। 3 हजार नौजवानों की नौकरी छीन ली गई। महिला बाल विकास विभाग में कर्मचारी की छंटनी कर दी गई।

Image after paragraph

भूपेश बघेल ने कहा यह सरकार झूठी सरकार है लबरा सरकार है इन्होंने कहा था ₹500 में सिलेंडर देंगे कही,आज डेढ़ साल हो गया नहीं दिया। बिजली बिल कांग्रेस के समय हाफ आता था आज बिजली बिल दोगुना हो गया। पूर्व में कांग्रेस की सरकार में हमने दुर्ग निगम के लिए 630 करोड़ स्वीकृत राशि भेजी थी जो इन्होंने वापस कर दी और विकास कार्य होने नहीं दिया। आज मोदी जी का 56 इंच का सीन कहां गया जो अमेरिका मैं कमाने गए भारतीयों को अपराधियों की तरह भारत भेजा जा रहा है और केंद्र की मोदी सरकार इसमें चुप है यह कैसी विदेश नीति है जो अपनी नागरिकों का अपमान होते देख रही है । प्रदेश हो या देश भाजपा की नीति और कार्य जन विरोधी है। भाजपा शासन के कामकाज से लोगों में हताशा और निराशा है।
भूपेश ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों का धान भी नहीं खरीदना चाहती थी। जब कांग्रेस ने दबाव बनाया, तब धान खरीदी शुरू की गई। भाजपा सरकार से प्रदेशवासी एक साल में ही त्रस्त हो गए हैं।
कुनकुरी में लोगों ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने विकास के लिये सौ करोड़ दिये थे। टेंडर भी हो गया लेकिन साय सरकार ने काम रोक दिया है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने फंड रोक दिया है। भाजपा सरकार में आखिर किसकी चल रही है, यही पता नहीं चल रहा है।
भूपेश ने कहा कि निकाय चुनाव में कांग्रेस के प्रति दुर्ग सहित पूरे प्रदेश में जबर्दस्त माहौल है। भूपेश ने कहा कि नयापारा, बोरसी, उरला में इतनी रात में भी सैकड़ों लोग सभा में उपस्थित हैं, इससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमलता साहू सहित सभी कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी दुर्ग से चुनाव जीतेंगे।  भूपेश ने कहा कि उन्होंने चुनाव प्रचार करते हुए प्रदेश के 12 जिलों का दौरा किया है। हर जगह जनता कांग्रेस को हाथों-हाथ ले रही है।

Image after paragraph

भूपेश बघेल ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी चुनाव जीतने के लिये कुछ भी कर सकते हैं। महाराष्ट्र में मतदाता सूची में फेरबदल कर 39 लाख मतदाता बढ़ा दिये और चुनाव जीत गए। जिस तरह से इलेक्शन कमीशन के माध्यम से प्रजातंत्र का चीरहरण किया जा रहा है, यह देश के हित में नहीं है। 
कवर्धा में 7 सौ पेटी शराब पकड़े जाने की खबर पर भूपेश ने कहा कि जब सरकार खुद सरकार बेच रही है तो इतनी शराब कहां से आ गई। किसने उपलब्ध कराई।  एक साथ इतनी शराब कैसे मिल गई। पंडरिया में उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशियों के यहां छापा मारो। पंडरिया में गड्‌डी भी मिलेगा, झंडा भी मिलेगी, खंभा भी मिलेगा।
भूपेश ने कहा कि भाजपा सरकार ने एक साल में कोई काम नहीं किया है और इसीलिये भाजपा नगरीय निकाय चुनाव नहीं कराना चाहती थी। कांग्रेस ने दबाव बनाया तब मजबूरी में चुनाव करा रहे है। चुनाव में हार का डर है इसीलिये साम-दाम-दंड –भेद कर चुनाव जीतने की कोशिश कर रहे हैं।
लेकिन जनता इनकी असलियत समझ चुकी है । नगरीय निकाय चुनाव  में जनता सांय को बाय बाय करेगी ।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

97519112024060022image_750x_66bc2a84329bd.webp

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.