बड़ी ख़बरें

Breaking : दुर्ग शहर युवा कांग्रेस ने सभी 60 वार्ड में किया प्रभारी नियुक्त, चुनाव जीतने युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष की तगड़ी रणनीति

52908022025060036img_20250208_112838.jpg

RO. NO 13129/104

नगरीय निकाय चुनाव में बाजी मारने पहली बार प्रदेश में किसी युवा कांग्रेस अध्यक्ष की जमीनी पहल
-दुर्ग जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष आयुष शर्मा ने की बड़ी पहल 
दुर्ग।
छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव का बिगुल बच चुका है। प्रदेश के 14 में से 10 नगर निगमों सहित नगर पालिका, नगर पंचायत और ग्राम, जनपद, जिला पंचायतों में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। चुनाव में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC-कांग्रेस) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा जीत के लिए रणनीतिक फैसले लिए जा रहे है। इसी कड़ी में दुर्ग में हरेक वार्ड जीतने प्रभारियों को नियुक्त कर दिया गया है। किसी भी नगरीय निकाय चुनाव में बड़ी जीत के लक्ष्य को हासिल करने पहली बार जमीनी तौर पर बड़ा कदम उठाया गया है। 
दुर्ग शहर जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आयुष शर्मा ने यह बड़ा फैसला लिया है। अध्यक्ष आयुष शर्मा ने दुर्ग नगर निगम के अंतर्गत आने वाले सभी 60 वार्ड में युवा कांग्रेस के प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। सभी प्रभारी वार्ड वार कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों को विजयश्री दिलवाने जी-तोड़ मेहनत करेंगे। साथ ही वार्ड में मौजूद युवाओं के ग्रुपों के वोटों को कांग्रेस के प्रति तब्दील करवाने अपील भी करेंगे। 
अध्यक्ष आयुष शर्मा ने कहा कि हमारी एकमात्र उद्देश्य है कि कांग्रेस पार्टी को शहर में  प्रचंड बहुमत मिले और शहर में पुन: कांग्रेस की सरकार स्थापित हो पाए। उन्होंने कहा कि हम अपने लक्ष्य को हासिल करने खूब पसीना बहा रहे है। युवा कांग्रेस का हरेक साथी दिन-रात मेहनत कर रहा है। आयुष ने बताया कि  नवनियुक्त प्रभारी कांग्रेस प्रत्याशियों के साथ वार्ड में परिश्रम करेंगे। साथ ही चौबीसों घंटे तैनात रहेंगें।  

Image after paragraph

बन रही कांग्रेस की सरकार..

Image after paragraph

 अध्यक्ष आयुष शर्मा ने कहा कि अंग्रेजों को देश से उखाड़ फेंकने में जिस तरह से कांग्रेस ने महती भूमिका निभाई थी उसी तरह से भाजपा के कुशासन, कुप्रबंधन और कुनीति से प्रदेश और दुर्ग वासियों को निजात दिलाना कांग्रेस खूब मेहनत कर रही है। इसी कड़ी में युवा कांग्रेस भी अपने शीर्ष नेताओं, प्रादेशिक और राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशों पर अमल कर रही है। हमें पूरा भरोसा है कि अधिकांश नगर निगम में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी और जनता का विश्वास कांग्रेस के साथ है।  

प्रदेश में पहली बार..
दुर्ग जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आयुष शर्मा ने बताया कि पहली बार इस तरह का निर्णय लिया गया है। राजनीति के जानकार बताते है कि पहली बार कांग्रेस में रणनीतिक फैसले लिए गए है। शीर्ष से लेकर धरातल स्तर तक जीत के लिए व्यवस्थित ढंग से प्रबंधन किया गया है। आयुष शर्मा द्वारा लिए गए इस  निर्णय की प्रदेश कांग्रेस से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर जमकर प्रशंसा हो रही है।

 

RO. NO 13129/104

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

97519112024060022image_750x_66bc2a84329bd.webp
RO. NO 13129/104
60204032025101208img-20250304-wa0001.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.