बड़ी ख़बरें

शहर का एक ऐसा प्रमुख वार्ड जहाँ, वार्ड वासी मांग रहे है प्रत्याशी के लिए वोट..

29307022025130611whatsappimage2025-02-07at6.30.50pm.jpeg

RO. NO 13129/104

दुर्ग। जैसे-जैसे नगर निगम चुनाव की मतदान तिथि नजदीक आ रहे हैं, शहर का सबसे प्रमुख वार्ड गंजपारा वार्ड क्रमांक 36 में चुनावी माहौल गरमाने लगा है। 
     कांग्रेस को भी श्रीमती प्रतिभा गुप्ता के रूप में प्रत्याशी मिल गया परन्तु बी फॉर्म में नाम में त्रुटि होने के कारण श्रीमती प्रतिभा गुप्ता को कांग्रेस का सिंबल नहीं मिल पाया। इसके बाद पूरे वार्ड में श्रीमती प्रतिभा गुप्ता के समर्थन के लिए एक माहौल सा बन गया, और सभी वार्डवासी मिलकर उन्हें चुनाव में पूर्ण समर्थन देने की बात करते हुए उन्हें चुनाव में खड़े रहने की बात कहे।  इसके बाद प्रतिदिन चुनाव का एक अलग मौहाल गंजपारा में देखने को मिल रहा है। शहर का प्रमुख वार्ड होने के कारण सबकी नजर इस वार्ड में है।

Image after paragraph

    जिला कांग्रेस कमेटी एवं पूर्व विधायक अरुण वोरा ने प्रतिभा सुरेश गुप्ता के लिए एक पत्र जारी कर कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है और उन्हें सिलाई मशीन छाप पर वोट देकर विजय दिलाने की बात कही है।
    प्रतिभा सुरेश गुप्ता के पति सुरेश गुप्ता का वार्ड के हर मतदाता से परिवारिक सम्बंध होने एवं वार्ड के हर सामाजिक धार्मिक आयोजनों में बढ़ चढ़कर सहयोग करने के कारण सभी वार्डवासी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनका प्रचार कर रहे है। स्वच्छ सरल एवं मिलनसार छबि होने के कारण उन्हें सभी का समर्थन मिल रहा है।

Image after paragraph

    गंजपारा पार्षद पद की प्रत्याशी प्रतिभा सुरेश गुप्ता ने अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है। वार्ड में सघन जनसंपर्क करते हुए उन्होंने घर-घर जाकर मतदाताओं से मुलाकात की और समर्थन मांगा।
प्रचार अभियान के दौरान प्रतिभा सुरेश गुप्ता को जनता का जबरदस्त समर्थन मिलता दिखा। स्थानीय निवासियों ने उनकी कार्यशैली और विजन पर भरोसा जताते हुए कहा कि वे वार्ड के विकास के लिए सही उम्मीदवार हैं। प्रतिभा गुप्ता ने मतदाताओं से संवाद स्थापित करते हुए भरोसा दिलाया कि यदि वे विजयी होते हैं, तो वार्ड में बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। प्रतिभा गुप्ता ने जनता से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने आश्वस्त किया कि वे सफाई व्यवस्था में सुधार, जल निकासी की समस्या का समाधान, सड़कों की मरम्मत और सार्वजनिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य करेंगे।

Image after paragraph

वार्डवासियों का कहना है कि वे ऐसे जनप्रतिनिधि को चुनना चाहते हैं, जो उनकी समस्याओं को समझे और वार्ड के विकास को प्राथमिकता दे। चुनावी हलचल के बीच प्रतिभा सुरेश गुप्ता के पक्ष में बढ़ता जनसमर्थन यह संकेत दे रहा है कि जनता पार्षद पद के लिए उन्हें मजबूत दावेदार मान रही है। और उनका पूरा समर्थन कर रही है..।

RO. NO 13129/104

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

97519112024060022image_750x_66bc2a84329bd.webp
RO. NO 13129/104
60204032025101208img-20250304-wa0001.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.