बड़ी ख़बरें

चुनावी रण में उतरेंगे सीएम साय : सभी 10 नगर निगमों में करेंगे रोड शो, 5 को होगा आगाज

82204022025073232img-20250204-wa0191.jpg

RO. NO 13129/104

रायपुर । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नगर निगम चुनाव के रण में उतरेंगे। इस दौरान सीएम साय 10 नगर निगमों में रोड शो करेंगे। इसका आगाज 5 फरवरी को कोरबा और रायगढ़ से होगा। इसके लिए 6 फरवरी को राजनांदगांव और चिरमिरी, 7 फरवरी को अंबिकापुर और बिलासपुर, 8 फरवरी को दुर्ग और जगदलपुर में रोड शो करेंगे। साथ ही प्रचार प्रसार थमने के अंतिम दिन 9 फरवरी को रायपुर और धमतरी में रोड शो करेंगे। भाजपा सभी 10 निगमों में फोकस कर रही है। इसके लिए पार्टी के प्रचार- प्रसार का जिम्मा मंत्रियों, सांसद, विधायकों के साथ स्थानीय नेताओं को भी दी गई है।कार्यकर्ता सम्मलेन से शंखनादवहीं भारतीय जनता पार्टी ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए कुरूद में कार्यकर्ता सम्मेलन कर शंखनाद किया। इस दौरान कुरूद नगर पंचायत के सभी 15 वार्डों के भाजपा पार्षद प्रत्याशी अपने- अपने वार्डों से रैली निकालकर पुरानी मंडी पहुंचे। जहां पर पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने सभा को संबोधित किया। कार्यकर्ता सम्मेलन में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी ज्योति चंद्राकर सहित सभी पार्षद प्रत्याशियों ने जनता का आशीर्वाद मांगा।

RO. NO 13129/104

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

97519112024060022image_750x_66bc2a84329bd.webp
RO. NO 13129/104
60204032025101208img-20250304-wa0001.jpg

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.