होम / दुर्ग-भिलाई / बसंत पंचमी पर पूरई शासकीय शाला में पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। अखिल विश्व गायत्री परिवार दिया छग द्वारा 3 फरवरी 2025 सोमवार को बसंत पंचमी के पावन पर्व पर परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्री राम शर्मा आचार्य के अध्यात्मिक जन्मदिन पर शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल पूरई दुर्ग मे 5 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ में डॉ पी. एल. साव ने अपने उद्बोधन में कहा कि गायत्री ज्ञान की देवी है, नियमित गायत्री मंत्र के जप, ध्यान व मंत्र लेखन से हमारी मानसिक शक्ति का विकास होता है। गायत्री वेद माता- वेदो की जननी, देव माता- मनुष्य में देवत्त का उदय एवं विश्व माता - विश्व के कल्याण की प्रतीक है।
विद्यार्थी जीवन में नियमित गायत्री मंत्र उपासना का महत्व बताते हुए श्रीमति अनीता साव ने मां सरस्वती के अवतरण एवं गुरुदेव के अध्यात्मिक जीवन पर प्रकाश डाला। श्रीमति अंजना साहू ने बच्चों को यज्ञ का ज्ञान विज्ञान समझाते हुए यज्ञ संपन्न कराया। कार्यक्रम में शाला की प्राचार्या श्रीमती सीमा दवे, पूर्णिमा खोबरागड़े, पुष्पा साहू, महेंद्र साहू, पदमा साहरा, स्मृति गणवीर, भोनेश्वरी चंद्राकर, उमा साहू, विनोद सिन्हा, लहरे सर, वंदना गेडाम, अनीता पारखे, पूर्णिमा देवांगन, डॉ योगेंद्र कुमार, कुमकुम साहू एवं इंजिनियर युगल किशोर उपस्थित थे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.