बड़ी ख़बरें

निकाय चुनावों में भाजपा ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी - भूपेन्द्र सवन्नी

36830012025131313whatsappimage2025-01-30at6.35.30pm.jpeg

RO. NO 13129/104

-निकाय चुनाव में भाजपा ने तैयारियों के मामले में अंतर्कलह से जूझ रही कांग्रेस को काफी पीछे छोड़ा- भूपेंद्र सवन्नी
-भाजपा नगरीय निकाय चुनाव का शीघ्र जारी करेगी जनघोषणा और आरोप पत्र- सवन्नी
-भाजपा पूरे प्रदेश में एक फरवरी को चलाएगी भाजपा झंडा अभियान
-विष्णुदेव साय के सुशासन की प्रदेश में चल रही प्रचंड लहर- सवन्नी
रायपुर।
नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों के मामले में भाजपा कांग्रेस से काफी आगे चल रही है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व नगरीय निकाय चुनाव के प्रदेश संयोजक भूपेंद्र सवन्नी ने कहा भारतीय जनता पार्टी नगरीय निकाय चुनाव का घोषणा पत्र शीघ्र ही जारी करेगी। साथ ही भाजपा जनता के बीच ही आरोप पत्र भी लेकर आएगी। भाजपा का जनघाेषणा पत्र प्रदेश की निकायों के विकास और भाजपा के सुशासन की अवधारणा से पूरिपूर्ण होगा। श्री सवन्नी ने कहा कि एक फरवरी को प्रदेशभर के भाजपा कार्यकर्ता अपने घरों में भाजपा का झंडा लगाने का अभियान चलाएंगे।  उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता घर-घर विष्णुदेव साय सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर जनता के बीच जा रहे है, साथ ही कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों के दौरान निकायों में हुए भ्रष्टाचार और विकास कार्य की अनदेखी का मुद्दा भी जनता के बीच उठाया जाएगा। 
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेद्र सवन्नी ने कहा कि कांग्रेस की पूर्ववर्ती भूपेश सरकार में नगरीय निकायों में विकास कार्य शून्य रहा। कांग्रेस के निकायों के जनप्रतिनिधियों ने विकास कार्यों में भ्रष्टाचार को अंजाम दिया। जनता अब कांग्रेस से ऊब चुकी है। इसलिए जनता ने ठान लिया है कि नगरीय निकाय में भी भाजपा का सुशासान लाना है। इस बार भाजपा नगरीय निकाय चुनावों में पूरा क्लीन स्वीप करेगी।

Image after paragraph

प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह से नकार दिया है। यही कारण भी है कि कांग्रेस नगरीय निकायों के चुनाव में अपनी हार मान चुकी है और कांग्रेस, भाजपा से हर तैयारी में पीछे हो गई। जहां भाजपा के सभी पार्षद पद के उम्मीदवारों ने एक साथ अपने मेयर और अध्यक्षों के साथ नामांकन किया। वहीं कांग्रेस के पार्षदों ने अलग-अलग नामांकन भरे। हालात यह है कि नामांकन के अंतिम दिन तक कांग्रेस निकायों के प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं कर पाई। कांग्रेस नगरीय निकाय चुनाव में भी अंतर्कलह से जूझ रही है। श्री सवन्नी ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकार्ता और पदाधिकारियों ने खुद कांग्रेस में टिकट बेचे जाने का आरोप लगा रहे हैं। ये कोई नई बात नहीं है, क्योंकि कांग्रेस हर चुनाव में कांग्रेस टिकट बेचती है, फिर उनके जनप्रतिनिधि चुनाव जीतने के बाद भ्रष्टाचार कर दिए हुए पैसे की पूर्ति करते हैं। कांग्रेस का जनता के कल्याण और विकास कार्य से कोई मतलब नहीं है। वे जब भी सत्ता में आते हैं, सिर्फ भ्रष्टाचार और लूट मचाते हैं। इसके अनगिनत उदाहरण जनता के सामने हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का संकल्प है कि पार्लियामेंट से लेकर निकाय और पंचायतों तक भाजपा का झंडा लहराना है। श्री सवन्नी ने कहा कि भाजपा विकास और राष्ट्रवाद की नीति पर नि:स्वार्थ भाव से जनसेवा करती है। यही कारण है कि प्रदेश की जनता ने लोकसभा और विधानसभा के चुनाव में अपार जनसर्मथन दिया। 
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी ने कहा केंद्र और राज्य में भाजपा की डबल इंजन की सरकार छत्तीसगढ़ हर क्षेत्र में तेजी के साथ विकास कर रही है। आज विष्णुदेव साय सरकार ने पीएम श्री मोदी जी की सभी गारंटी की योजनाओं को करने का काम किया है। विष्णुदेव साय के सुशासन की प्रदेश में प्रचंड लहर चल रही है। इससे जनता का विश्वास और साथ भाजपा के साथ है और निकाय चुनावों में भाजपा ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी।

RO. NO 13129/104

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

97519112024060022image_750x_66bc2a84329bd.webp
RO. NO 13129/104
60204032025101208img-20250304-wa0001.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.