होम / बड़ी ख़बरें / Breaking: जिला पंचायत क्षेत्र 12 के भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ कार्यकर्ताओं का फूटा आक्रोश, कार्यालय में लगाई आग..
बड़ी ख़बरें
नगरी। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 से भाजपा प्रत्याशी के रूप में अरुण सार्वा के नाम की घोषणा होते ही गुरूवार को नगरी के भाजपा कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ही आग लगाई और कार्यालय में तोडफ़ोड़ किया। भाजपा के कार्यकर्ताओं का कहना है कि इतने सालों से मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर टिकट वितरण किया गया। जिससे युवा कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश है।
भाजपा के बड़े नेताओं के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भाजपा कार्यालय नगरी में सभी सामानों को बाहर निकाल कर आग के हवाले कर दिया। टेबल-कुर्सी, कंप्यूटर आदि सभी तोड़ दिए गए। कार्यकर्ताओं का कहना है कि इतने सालों तक पार्टी को हमने खून पसीना रात दिन मेहनत कर तैयार किया। हर कार्यकर्ता का लक्ष्य रहता है कि किसी पद पर चुनाव लड़े। चूंकि हम राजनीतिक पार्टी से जुड़े हुए हैं।
मगर जिसे कभी कोई झंडा नहीं उठाया ऐसे व्यक्ति को टिकट देना कहां तक सही है। उनका कहना है कि हमारे पार्टी के पुराने कार्यकर्ता जिन्होंने इस क्षेत्र से अपनी दावेदारी की थी। निखिल साहू, शैलेंद्र धेनुसेवक में से किसी को अगर टिकट दी जाती तो हमें कोई आपत्ति नहीं थी। हम जी जान से मेहनत करके हर जगह से भाजपा प्रत्याशी को विजयश्री दिलाते हैं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.