होम / बड़ी ख़बरें / सांसद, विधायक एवं प्रत्याशी अलका ने किया चुनाव कार्यालय का उदघाटन
बड़ी ख़बरें
-दुर्ग में शहर सरकार बनाने घर घर पहुंचेंगे भाजपा कार्यकर्त्ता
दुर्ग। निगम चुनाव 2025 के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा चुनाव कार्यालय का उदघाटन पद्मनाभपुर पटेल काम्प्लेक्स में हुआ। भाजपा कार्यकर्ताओ ने विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव की तरह निगम चुनाव में भी ऐतिहासिक में जीत दर्ज कर शहर सरकार बनाने का संकल्प लिए। इस दौरान पूरा कार्यक्रम स्थल भारत माता और जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। इस बार दुर्ग निगम के महापौर प्रत्याशी अलका बाघमार सहित पूरे के पूरे 60 वार्ड में पार्षद के जीत के लक्ष्य को लेकर कार्य करते हुए भाजपा के कार्यकर्त्ता घर घर जाकर भाजपा सरकार की योजनाओं और लाभार्थी की जानकारी देंगे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल ने कहा की पूर्व कांग्रेस सरकार ने घोटाला के अलावा कुछ नहीं किया, नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रतिदिन सफलता के नित आयाम स्थापित कर रहे है। सांसद विजय बघेल ने कहा की महतारी वंदन योजना हो या किसानों को 3100 सौ रूपये प्रति क्विंटल, बीजेपी नरेंद्र मोदी की गारंटी को पूरा कर रही है। मोदी सरकार गांव, गरीब, युवा सभी को साथ लेकर विकसित भारत की ओर बढ़ रहे है।
विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा की चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के साथ ही निगम चुनाव की तैयारी तेज हो गई हैं। सभी कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर काफी उत्साह है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी दुर्ग निगम की महापौर प्रत्याशी अलका बाघमार सहित सभी 60 वार्डों में पार्षदो के सीट पर चुनाव जीतेगी। उदघाटन समारोह में दुर्ग जिला भाजपा सुरेंद्र कौशिक, राजेंद्र पाध्ये मंडल अध्यक्ष, जिला के पदाधिकारी व कार्यकारिणी, वरिष्ठ, महिला एवं युवा कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.