होम / बड़ी ख़बरें / छुईखदान नपं में भाजपा को झटका : पूर्व जिला उपाध्यक्ष की पत्नी कांग्रेस की टिकट पर लड़ेंगी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव
बड़ी ख़बरें
खैरागढ़ । छुईंखदान नगर पंचायत में आगामी निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां जोरों पर हैं। कांग्रेस पार्टी ने एक बड़ा कदम उठाते हुए भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस में आईं नम्रता गिरिराज किशोर दास को नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
नम्रता देवी, जो भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष गिरिराज किशोर दास की पत्नी हैं, ने सोमवार को अपने पति के साथ भाजपा छोड़कर कांग्रेस का हाथ थामा। कांग्रेस में शामिल होने के महज 24 घंटे बाद ही पार्टी ने उन्हें नगर पंचायत अध्यक्ष के पद के लिए प्रत्याशी बना दिया। वहीं, भाजपा ने छुईंखदान नगर पंचायत में अपने वरिष्ठ नेता खूबचंद पारख की बेटी शीतल जैन को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। हालांकि, शीतल जैन के नाम पर स्थानीय स्तर पर भारी विरोध देखने को मिल रहा है। भाजपा के कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता का एक वर्ग इस फैसले से नाराज है, जिसके चलते पार्टी के भीतर मतभेद भी खुलकर सामने आ रहे हैं। अब देखना यह होगा कि आगामी चुनाव में कौन सी पार्टी बाजी मारेगी, क्योंकि दोनों ही प्रत्याशियों के लिए स्थानीय जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं का समर्थन महत्वपूर्ण होगा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.