होम / बड़ी ख़बरें / निकाय चुनाव : BJP ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, यहां नगर पालिकाध्यक्ष सहित 5 नगर पंचायत में इन्हें मिला टिकट
बड़ी ख़बरें
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन शुरू होने के साथ प्रत्याशियों के नामों की घोषणा भी शुरू हो गई है। आम आदमी पार्टी के बाद अब भाजपा ने भी प्रत्याशियों की घोषणा की है। गरियाबंद नगर पालिका अध्यक्ष समेत जिले के 5 नगर पंचायत अध्यक्ष और पार्षद प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है। भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी और जिले के पदाधिकारियों ने प्रेस कांफ्रेंस कर प्रत्याशियों की सूची जारी की। भाजपा की ओर से जारी सूची के मुताबिक, गरियाबंद नगर पालिका अध्यक्ष के लिए प्रशांत मानिकपुरी को मैदान में उतारा गया है। वहीं राजिम नगर पंचायत में महेश यादव, फिंगेश्वर नगर पंचायत में उत्तम राजवंशी, कोपरा नगर पंचायत में रूपनारायण साहू, छुरा नगर पंचायत में लुकेश्वरी निषाद एवं देवभोग नगर पंचायत में अनिता विकास उपाध्याय को अध्यक्ष प्रत्याशी बनाया गया है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.