बड़ी ख़बरें

जनता से डरी कांग्रेस, घोषणा पत्र के लिए नहीं मांगे सुझाव - संजय श्रीवास्तव

95723012025103403whatsappimage2025-01-23at4.02.08pm.jpeg

-नगरीय निकाय के चुनावों में  कांग्रेस ने जनता से कन्नी काट ली है 
-दीपक बैज बताए जनता से इतना क्यों डर रहे है? 
रायपुर।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने गुरुवार को भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में प्रेस ब्रीफ में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि 2018 के चुनावों में कांग्रेस ने बढ़ चढ़ कर घोषणा पत्र में जनता से सुझाव लेने की बात को प्रचारित किया था इसके लिए बाकायदा टी. एस. बाबा जगह-जगह घूमे थे लेकिन इस बार नगरीय निकाय के चुनावों में  कांग्रेस ने जनता से कन्नी काट ली है।
भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और उसके प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज जनता से भाग रही है, जनता के बीच जाने से डर रही है। उन्होंने कहा कि अखबारों में प्रकाशित खबरों के अनुसार कांग्रेस का घोषणा पत्र तैयार हो गया है लेकिन उसमें जनता की सोच, जनता के मांग, जनता का संकल्प नहीं है आखिर कांग्रेस ने ऐसा क्यों किया? इसका जवाब सीधा सा है  कि कांग्रेस किस मुंह से जनता के पास जाती।

Image after paragraph

भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि पिछले 5 साल सरकार चलाते कांग्रेस ने जिस प्रकार जनता के सपनो को कुचला, अब वह जनता के बीच जाने से घबरा गई है। कांग्रेस का विजन केवल भ्रष्टाचार है, कांग्रेस का संकल्प केवल कुशासन है, ये कांग्रेस भी जानती है और जनता भी जान गई है। इसीलिए कांग्रेस ने जनता से सुझाव नहीं मांगे। दीपक बैज बताए जनता से इतना क्यों डर रहे है?
भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा ने 2023 में जनता से सुझाव मांगे जनता के सुझावों से अपना संकल्प पत्र बनाया और 1 साल में उसे पूरा भी किया इसीलिए भाजपा अब फिर जनता के बीच जा रही है और कल इसके लिए whatsapp नंबर 9111014400 से, क्यूआर कोड को स्कैन करके और ई-मेल morsujhav@bjpcg.com अर्थात मोर सुझाव ऐट जी मेल डॉट कॉम के भी जारी किया है। 
प्रेस ब्रीफ मेंअनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम  प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल भी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.