बड़ी ख़बरें

" संदर्भ निगम चुनाव" : कोरोना से भी ज्यादा खतरनाक ऐसे दगाबाज कांग्रेसियों को सबक सिखाने की सख्त जरूरत है.!

64622012025031553img-20250122-wa0149.jpg

RO. NO 13129/104

 -पीठ में छूरा भोंकने वालों से सावधान रहें अरूण वोरा जी..                            
  दुर्ग
। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव की तिथि घोषित होते ही दुर्ग नगर निगम चुनाव लड़ने के इच्छुक कांग्रेसी नेताओं ने ऐन-केन प्रकारेण पार्षद पद का टिकट हथियाने के लिए भागदौड़ करने के साथ ही जोड़ तोड़ करनी शुरू कर दी है!  इन खाटी कांग्रेसियों को पता है कि पार्षद पद का टिकट उन्हें तभी मिलेगा जब पूर्व विधायक  अरुण वोरा उनके नाम पर सहमति की मुहर लगाएंगे! नतीजतन वोरा निवास में ऐसे दावेदारों की सूनामी आ गई है! हर कोई खुद को सबसे बेहतर प्रत्याशी साबित करने पर तुला है! खुद को वोरा परिवार का वफादार बता रहा है! इस भीड़ में ऐसे गद्दार भी शामिल हैं जिन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में  अरुण वोरा की पीठ में छूरा भोंका था! भितरघात ही नहीं बल्कि खुलाघात किया था! यहां तक कि अरुण वोरा  को हराने के लिए पैसे भी खर्च किए थे! ऐसे जयचंद अब अपना उल्लू सीधा करने का गुंताड़ा कर रहे हैं! इनमें तो कुछ ऐसे भी हैं जिनका वार्ड आरक्षण की चपेट में आ गया है वे दूसरे वार्ड में घुसपैठ की फिराक में है! स्वभाव से सरल व सहज अरुण वोरा को ऐसे गद्दारों से सावधान रहना चाहिए क्योंकि ये जिस थाली में खाते हैं उसी थाली में छेद करते हैं! वोरा जी को ऐसे पद लोलुप, स्वार्थी और नमकहराम लोगों को प्रश्रय नहीं देना चाहिए, जो उनकी सज्जनता का नाजायज फायदा उठाते रहे हैं और उनके लिए ही गढ्ढा खोदते रहे हैं! वोरा जी को चाहिए कि ऐसे लोगों को सबक सिखाएं, ताकि उन्हें अपनी औकात पता चले! यदि इन लोगों के झांसे में आ जाएंगे तो दुर्ग नगर निगम चुनाव में कांग्रेस को करारी हार के रुप में इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है! वोरा जी को यह नहीं भूलना चाहिए कि ऐसे गद्दार कांग्रेसी कोरोना से भी ज्यादा खतरनाक हैं! इनसे दूरी बनाकर रखने में उनकी और पूरी कांग्रेस पार्टी की भलाई है!

(नोट:  यह लेख निष्ठावान कांग्रेस कार्यकर्ता की पीड़ा हैं जिसने हमें प्रेषित किया है।)

RO. NO 13129/104

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

97519112024060022image_750x_66bc2a84329bd.webp
RO. NO 13129/104
60204032025101208img-20250304-wa0001.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.