होम / बड़ी ख़बरें / छत्तीसगढ़ प्रांत ने सबसे पहले अपना प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया इसके लिए सभी बधाई के पात्र : नबीन
बड़ी ख़बरें
रायपुर। भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने छत्तीसगढ़ प्रांत के सबसे पहले अपना प्रदेश अध्यक्ष घोषित करने के लिए केंद्रीय नेतृत्व व सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि आपने विधानसभा और लोकसभा का चुनाव पूरे संघर्ष के साथ जीता। आपने उन विषम परिस्थितियों में संघर्ष कर कर भारतीय जनता पार्टी का कमल खिलाया है। अब नई भूमिका में आप आने वाले हैं लेकिन पुरानी भूमिका में आपने जो संघर्ष किया है, उसके लिए भारतीय जनता पार्टी सदैव आपकी ऋणी रहेगी। श्री नबीन ने कहा कि जो आने वाला चुनाव है, पंचायत से पार्लियामेंट का जो सपना हमारे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देखा है, उस सपने को साकार करना है। इसके लिए हम सबको इस प्रकार से मिलकर चुनाव लड़ना है जिस प्रकार से हमने विधानसभा और लोकसभा का चुनाव लड़ा है। एक-दूसरे का हाथ पकड़कर अपने कार्यकर्ताओं को मुखिया से लेकर मेयर तक बनाने का सपना हम सबको पूरा करना है।
नितिन नवीन ने प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर किरण सिंह देव को बधाई देते हुए आगामी सफलतम कार्यकाल की शुभकामनाएं प्रेषित की और कहा कि हम सभी को विश्वास है कि किरण जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता हमेशा की तरह परिश्रम की पराकाष्ठा करेंगे एवं भाजपा संगठन को नई ऊंचाइयां देंगे। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र को सर्वोपरि मानने वाली पार्टी है एवं इसका एक-एक कार्यकर्ता राष्ट्र के लिए समर्पित होकर कार्य करता है छत्तीसगढ़ विकास की नई ऊंचाइयों को छुए सभी का यही संकल्प है। 2047 में भारत को विकसित भारत बनाने के सपने को हमें छत्तीसगढ़ को विकसित बनाकर सरकार करना है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.