बड़ी ख़बरें

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा की पत्नी प्रियंका ने दिखाया बड़प्पन, कहा सक्रिय रूप से राजनीति में जुड़ी महिला हो तो अच्छा...

36214012025070634img-20250114-wa0232.jpg

RO. NO 13129/104

बालोद। प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। कोई अपने करीबियों को टिकट दिलाने के लिए लगा हुआ है तो कोई खुद दावेदारी करने के लिए प्रदेश के बड़े नेताओं के दरवाजे पर दस्तक दे रहा है। ऐसे में एक चौकाने वाला मामला सामने आया है जहां बालोद नगर पालिका के दो बार के अध्यक्ष विकास चोपड़ा और उनकी पत्नी कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज और महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष से मुलाकात करने पहुंचे। 
दरअसल बालोद नगर पालिका में अध्यक्ष पद का आरक्षण सामान्य महिला होने के बाद कांग्रेस से अध्यक्ष पद के लिए प्रियंका विकास चोपड़ा का नाम जोर शोर से चर्चा में रहा है। ऐसा माना जा रहा था की विकास चोपड़ा का कांग्रेस के शीर्ष नेताओं में अच्छे संबंध और पकड़ होने के कारण कांग्रेस पार्टी से अध्यक्ष पद के लिए प्रियंका चोपड़ा का टिकट लगभग तय माना जा रहा था।

Image after paragraph

इसी बीच दो बार के नगर पालिका अध्यक्ष रहे विकास चोपड़ा की पत्नी प्रियंका चोपड़ा ने एक स्टेटमेंट जारी किया है। प्रियंका विकास चोपड़ा ने स्टेटमेंट जारी करते हुए लिखा कि जब से बालोद पालिका अध्यक्ष पद महिला अनारक्षित हुआ बहुत से लोग मुझे चुनाव लड़ने की सलाह और भरपूर सहयोग देने की बात कह रहे कुछ समाचार पत्रों में भी मेरा नाम सामने आ रहा उन सभी का बहुत शुक्रिया ।
ये पहले व्यक्ति रहे जिन्हें बालोद की जनता ने दो बार इस पद रहने का ऐतिहासिक गौरव दिया और 10 वर्षों तक वे इस पद पर रहे यही मेरे लिए सौभाग्य की बात है. इनकी पत्नी होना इस बात का आधार नहीं हो सकता की अब इस टिकट पर मेरा हक है।
मुझे लगता है कि जो महिलाएं सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़ी हुई हैं उनमें से किसी को मौका मिलना चाहिए जब कभी मुझे लगेगा कि मै उपयुक्त हूं जरूर टिकिट मांगूंगी। पर हां लोगों का स्नेह और प्रोत्साहन को देखते हुवे भविष्य में सक्रिय राजनीति में आने का मन जरूर बना रही हूं बाकि जैसा पार्टी और मेरे पति उचित समझें। मैंने अपने मन की बात से आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज जी और महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद फुलोदेवी नेताम से मुलाकात कर उनको भी अवगत करा दिया है।

RO. NO 13129/104

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

97519112024060022image_750x_66bc2a84329bd.webp
RO. NO 13129/104
60204032025101208img-20250304-wa0001.jpg

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.