बड़ी ख़बरें

मुख्यमंत्री के समक्ष आत्मसमर्पण के बाद दो जोड़े ने जीवन की नई शुरुआत

89813012025093005img-20250113-wa0258.jpg

RO. NO 13129/104

-मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत दो पूर्व माओवादी जोड़े विवाह बंधन में बंधे
सुकमा
। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति और पुनर्वास की नीति  से राज्य सरकार की योजनाएं सकारात्मक परिणाम दिखा रही हैं। सुकमा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में स्टालों का अवलोकन के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना और नक्सल पुनर्वास योजना के तहत आत्मसमर्पित दो पूर्व माओवादी जोड़ों ने अपने जीवन की नई शुरुआत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने इन जोड़ों को आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 
नव विवाहिता जोड़े में  गगनपल्ली निवासी मौसम महेश और डुब्बामरका निवासी हेमला मुन्नी ने एक-दूसरे का हाथ थामा।  वहीं दूसरे जोड़े के रूप में कन्हाईपाड़ निवासी मड़कम पाण्डू और निवासी सल्लातोंग रव्वा भीमे ने भी विवाह के बंधन में बंधकर अपने जीवन का नया अध्याय शुरू किया। महिला एव बाल विकास विभाग के द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत प्रति जोड़ा 50हजार की राशि दी जाती है,  जिसमें 07 हजार की सिंगार सामग्री , 08 हजार विवाह की व्यवस्था एवम् आयोजन के लिए और 35 हजार की राशि डीबीटी के माध्यम से खाते में दी जाएगी। 

Image after paragraph

-नक्सल पुनर्वास योजना से मिली प्रेरणा
लगभग बारह साल से नक्सल संगठन से जुड़े रहने के बाद मौसम महेश, मड़कम पाण्डू ने  और हेमला मुन्नी ने नौ साल तक, रव्वा भीमे ने छ: साल संगठन में रही है । उन्होंने बताया कि सरकार की नक्सल पुनर्वास नीति  से प्रभावित होकर और नियद नेल्लानार योजना ने आत्मसमर्पित माओवादियों को मुख्यधारा में लौटने और समाज में सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर दिया है। इन योजनाओं के तहत आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को न केवल रोजगार और शिक्षा के अवसर दिए जा रहे हैं, बल्कि उनके पुनर्वास के लिए वित्तीय सहायता भी प्रदान की जा रही है।

RO. NO 13129/104

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

97519112024060022image_750x_66bc2a84329bd.webp
RO. NO 13129/104
60204032025101208img-20250304-wa0001.jpg

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.