होम / बड़ी ख़बरें / डीवीसी रैंक की महिला नक्सली मालती, उर्फ राजे, उर्फ निर्मला कांगे गिरफ्तार
बड़ी ख़बरें
कांकेर । मालती उर्फ राजे उर्फ निर्मला कांगे डीवीसी रैंक के नक्सली को कांकेर पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार। राजे कांगे के साथ नक्सल सहयोगी एवं शरण देकर रखने वाला श्यामनाथ उसेण्डी निवासी कौड़ोसाल्हेभाट भी गिरफ्तार।
विगत कुछ दिनों से प्रतिबंधित एवं गैर कानूनी सीपीआई माओवादी संगठन के उत्तर बस्तर डिवीजन अंतर्गत सक्रिय डीवीसी रावघाट एरिया कमेटी प्रभारी मालती उर्फ राजे उर्फ निर्मला कांगे की गतिविधि की जानकारी मिलने पर पुलिस द्वारा उक्त आसूचना पर तस्दीकी की जा रही थी। इस दौरान दिनांक 11.01.2025 को जिला कांकेर के थाना कोयलीबेड़ा क्षेत्र से मालती उर्फ राजे उर्फ निर्मला कांगे एवं नक्सल सहयोगी/शरण देने वाला श्यामनाथ उसेण्डी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार माओवादी मालती उर्फ राजे उर्फ निर्मला कांगे एवं श्यामनाथ उसेण्डी से पूछताछ कर अग्रिम कानूनी कार्यवाही की जा रही है। विस्तृत जानकारी पृथक से दी जाती है। पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज, जगदलपुर श्री सुन्दरराज पी., पुलिस उप महानिरीक्षक कांकेर रेंज कांकेर श्री अमित तुकाराम कांबले के मार्गदर्शन, पुलिस उप महानिरीक्षक एंव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री आई. के. एलिसेला के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भानुप्रतापपुर श्री संदीप पटेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री दिनेश कुमार सिन्हा के पर्यवेक्षण में उत्तर बस्तर डिवीजन के एक महत्वपूर्ण तथा बड़े कैडर के माओवादी की गिरफ्तारी किये जाने से क्षेत्र में नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाने में उल्लेखनीय बढ़त प्राप्त होगी। गिरफ्तार नक्सली की जानकारी (संक्षिप्त विवरण: नाम/पता/पद) मालती उर्फ राजे उर्फ निर्मला कांगे ष्ठङ्कष्ट उम्र 48 वर्ष। निवासी -ग्राम कसईफरसगांव थाना बड़ेडोगर जिला कोण्डागांव (छ0ग0)। गिरफ्तार नक्सल सहयोगी/शरण देकर रखने वाला की जानकारी (संक्षिप्त विवरण: नाम/पता) श्यामनाथ उसेण्डी। निवासी - कौड़ोसाल्हेभाट (खासपारा) थाना कोयलीबेड़ा जिला कांकेर।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.