होम / दुर्ग-भिलाई / काव्यगोष्ठी में साहित्यकार सुरेश चन्द्र सिंह के कार्य किए गए याद
दुर्ग-भिलाई
-वात्सल्य रस, वीर रस एवं अन्य रस की कविताओं ने जमकर बटोरी तालियां
दुर्ग । वरिष्ठ साहित्यकार एवं अविभाजित मध्यप्रदेश में कनिष्ठ सेवा चयन बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष स्व. सुरेश चंद्र सिंह के जन्मदिन पर उनके स्मृति में सुराना कॉलेज के सभागार में काव्यगोष्ठी का आयोजन किया गया है। काव्यगोष्ठी में कवि डॉ. निर्वाण तिवारी, रवि श्रीवास्तव, गुलबीर सिंह भाटिया, डॉ. संजय दानी, ताराचंद शर्मा, श्रीमती विद्या गुप्ता, किरण सोमवंशी, संजीव तिवारी ने अपनी कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। काव्यगोष्ठी में वात्सल्य रस, वीर रस एवं अन्य रस की कविताओं ने श्रोताओं की जमकर तालियां बटोरी। इस अवसर पर पूर्व विधायक अरुण वोरा, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, पूर्व महापौर शंकरलाल ताम्रकार, आरएन वर्मा, धीरज बाकलीवाल, समाजसेवी अमरचंद सुराना के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि भी काव्यगोष्ठी का हिस्सा बने। जनप्रतिनिधियों ने स्व. सुरेश चंद सिंह के साथ बिताए पलों को याद किया और उन्हें बहुप्रतिभा के व्यक्तित्व का धनी बताया।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं कवियों द्वारा स्व. श्री सिंह के तैल्यचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित की गई। यह काव्यगोष्ठी वरिष्ठ साहित्यकार एवं अविभाजित मध्यप्रदेश में कनिष्ठ सेवा चयन बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष स्व. सुरेश चंद्र सिंह के पुत्र अधिवक्ता कौशल किशोर सिंह और संजय सिंह द्वारा आयोजित की गई। संचालन युवा साहित्यकार शिवाकांत तिवारी ने किया। इस अवसर पर संजय सिंह, साकेत सिंह, इंदिरा सिंह, ममता सिंह, प्रिया सिंह, प्रवीण तिवारी, पूजा मल्होत्रा, पूर्व पार्षद भोला महोबिया,अलताफ अहमद, श्रीकांत समर्थ, प्रकाश जोशी, धनेन्द्र सिंह चंदेल, अखिलेश अग्रवाल, अनीश अहमद, जितेन्द्र तिवारी, जिला अधिवक्ता संघ के सचिव रविशंकर सिंह,उपाध्यक्ष प्रशांत जोशी, वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव पांडेय, गिरिजाशंकर सिंह, ललित आडिल, गोपाल साहू, गौरव उमरे के अलावा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.