होम / दुर्ग-भिलाई / दुर्ग जिला रक्तदान शिविर प्रदेश में प्रथम; डॉ प्रवीण अग्रवाल ने कहा संयुक्त प्रयास का फल
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। पिछले दो वर्षों से दुर्ग जिला रक्त संग्रहण शिविर आयोजित करने के मामले में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। 1 जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2024 तक कुल 72 रक्त संग्रहण शिविर आयोजित किए गए, जिनमें 3663 यूनिट रक्त का संग्रहण हुआ। जो छत्तीसगढ़ के सभी 33 ब्लड बैंको में सबसे अधिक है। दुर्ग में ब्लड बैंक के नोडल अधिकारी डॉ प्रवीण अग्रवाल ने दुर्ग जिला अस्पताल के ब्लड बैंक के इस उपलब्धि को पूरे टीम के संयुक्त प्रयास का फल कहा है। उन्होंने कहा कि दुर्ग ब्लड बैंक की इस उपलब्धि को सतत बनाये रखने वे जी जान से प्रयास करते रहेंगे। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी और सीएमएचओ डॉ. मनोज दानी, सिविल सर्जन डॉ हेमंत साहू, डॉ देवेंद्र साहू ने इस सफलता का श्रेय जिले की जागरूकता और समर्पित टीम को दिया है।

आगामी वर्ष भी इस अभियान को जारी रखने की योजना बनाई गई है, जिससे जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त मिल सके।
डॉ प्रवीण अग्रवाल ने कहा कि उनके इस समन्वित प्रयास से न केवल जिले में बल्कि पूरे प्रदेश में रक्तदान के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ी है। डॉ अग्रवाल ने कहा कि लगातार जागरूकता के प्रयास से लोग समझने लगे हैं कि रक्तदान महादान है। रक्तदान के प्रति लोग संवेदनशील हुए है और रक्तदान के महत्व को जीवन मूल्यों का सापेक्ष महत्व दे रहे हैं। सरकारी, समाजसेवियों व आम जनता के सहयोग से दुर्ग जिले के प्रबुद्धजन रक्त दान करने में हमेशा आगे रहे है। इस परंपरा को बनाये रखने के सर्वप्रयास को लगातार बढ़ावा देते रहेंगे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.